Sankashti October 2024: कब रखा जाएगा कार्तिक महीने का वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी का व्रत? यहां जानें डेट और महत्व

Vakratunda Sankashti Chaturthi 2024: हिंदू धर्म में वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी के व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ये व्रत हर मास की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। ऐसे में आइए जानें कार्तिक महीने की वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा।

Vakratunda Sankashti Chaturthi 2024: वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। ये व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन का व्रत रखने से और विधिवत भगवान गणपति की पूजा करने से साधक को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ भगवान विघ्नहर्ता का ये व्रत करने से साधक के सारे विघ्न समाप्त हो जाते हैं। इस दिन भगवान गणेश को लड्डू-मोदक का भोग लगाना चाहिए और विशेष पूजा- अर्चना करनी चाहिए। इस व्रत को करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी कब रखा जाएगा और शुभ मुहूर्त।

Vakratunda Sankashti Chaturthi 2024 (वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी व्रत कब है 2024)

वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी का व्रत हर साल की कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर होगा और इसका समापन 21 नवंबर को सुबह 04 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में ये व्रत 20 अक्तूबर 2024 को रखा जाएगा।

End of Feed