Vaishakh Purnima 2026: वैशाख पूर्णिमा कब है 2026 में, 30 अप्रैल या 1 मई - जानें किस दिन मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा

Vaishakh Purnima 2026: वैशाख पूर्णिमा 2026 कब है- बुद्ध पूर्णिमा की सही तारीख, तिथि, चंद्र दर्शन समय और इस पावन दिन के धार्मिक महत्व व पूजा-विधि। 30 अप्रैल या 1 मई में से वैशाख पूर्णिमा 2026 की कब पड़ेगी।

Vaishakh Purnima 2026: हिंदू पंचांग में पूर्णिमा तिथि को विशेष पवित्र माना जाता है, लेकिन वैशाख महीने की पूर्णिमा का महत्व कुछ अलग ही होता है। इसे न सिर्फ सनातन धर्म में बल्कि बौद्ध धर्म में भी अत्यंत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। साल 2026 में वैशाख पूर्णिमा की तिथि को लेकर लोग जानना चाहते हैं कि यह 30 अप्रैल को है या 1 मई को। बता दें कि वैशाख पूर्णिमा को ही बुद्ध पूर्णिमा (budh purnima) के रूप में मनाया जाता है। भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण तीनों ही इसी तिथि पर माने जाते हैं।

vaishakh Purnima 2026 date, Purnima image photo

वैशाख पूर्णिमा 2026 की डेट क्या है

वैशाख पूर्णिमा कब है 2026 में

पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा की तिथि 30 अप्रैल 2026 की रात 9 बजकर 12 मिनट से प्रारंभ होगी और 1 मई 2026 की रात 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। चूंकि उदया तिथि का विशेष महत्व होता है, इसलिए 1 मई को ही वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। वैशाख पूर्णिमा पर 1 मई को चंद्र दर्शन का समय शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट बताया गया है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है।

End of Feed