अध्यात्म

Vaishakh Month 2025 Marriage Dates: इस तारीख से शुरू हो रहा है वैशाख का महीना, अक्षय तृतीया समेत कितने मिलेंगे विवाह मुहूर्त

Vaishakh Month 2025 Marriage Dates (वैशाख 2025 में विवाह के मुहूर्त): हिंदू कैलंडर का दूसरा महीना है वैशाख। इस महीने में कई शुभ मुहूर्त आते हैं तो विवाह के लिए भी कई तिथियां उत्‍तम मानी जाती हैं। यहां जानें कि वैशाख मास 2025 में विवाह के कितने शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं।

Image

Vaishakh Month 2025 Marriage Dates

Vaishakh Month 2025 Marriage Dates (वैशाख 2025 में विवाह के मुहूर्त): हिंदू कैलंडर के दूसरे मास वैशाख को शुभ महीना माना जाता है जिसमें शुभ कार्यों के लिए कइ मुहूर्त निकलते हैं। अक्षय तृतीया का पर्व भी इसी मास में आता है जिसे बेहद शुभ दिन माना जाता है। इस दिन बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ काम या नया कार्य किया जा सकता है। इस दिन व‍िवाह भी बहुत होते हैं। वैसे वैशाख मास में कई दिन विवाह के शुभ संयोग बन रहे हैं। आग जानें कि वैशाख का महीना 2025 में कब से शुरू होगा और वैशाख मास 2025 में कितने शुभ विवाह मुहूर्त हैं।

Vaishakh Month 2025 Start Date

इस बार वैशाख माह 13 अप्रैल से शुरू होगा और इसका समापन 12 मई को होगा। यह मास श्री हरि का प्र‍िय मास माना जाता है। स्‍कंद पुराण में वैशाख मास को सबसे शुभ महीना बताया गया है।

Vaishakh Month 2025 Marriage Dates

वैशाख 2025 में शुभ विवाह के कई मुहूर्त हैं। यह मास अंग्रेजी कैलंडर के दो महीनों में फैला है और दोनों ही महीनों में शुभ विवाह के अच्‍छे मुर्हूत मिल रहे हैं। अप्रैल में कुल 9 तारीखों पर विवाह के लिए अच्‍छे संयोग बन रहे हैं तो मई में भी 5 शुभ डेट्स शादी के लिए न‍िकल रही हैं। यहां नोट करें सभी डेट्स।

Vaishakh Month 2025 Marriage Dates in April

  • 14 अप्रैल 2025, दिन सोमवार
  • 16 अप्रैल 2025, दिन बुधवार
  • 18 अप्रैल 2025, दिन शुक्रवार
  • 19 अप्रैल 2025, दिन शनिवार
  • 20 अप्रैल 2025, दिन रविवार
  • 21 अप्रैल 2025, दिन सोमवार
  • 25 अप्रैल 2025, दिन शुक्रवार
  • 29 अप्रैल 2025, दिन मंगलवार
  • 30 अप्रैल 2025, दिन बुधवार

Vaishakh Month 2025 Marriage Dates in May

  • 01 मई 2025, दिन गुरुवार
  • 05 मई 2025, दिन सोमवार
  • 06 मई 2025, दिन मंगलवार
  • 08 मई 2025, दिन गुरुवार
  • 10 मई 2025, दिन शनिवार

2025 में किन महीनों में नहीं मिलेंगे विवाह मुहूर्त

2025 में जून महीने में भी शादी के अच्‍छे मुहूर्त हैं। लेकिन 2025 में 6 जुलाई, दिन रविवार को देवशयनी एकादशी के बाद से चार महीने में विवाह व अन्‍य शुभ कामों पर रोक लग जाएगी। इस तारीख से चातुर्मास का आरंभ हो जाएगा। जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में विवाह नहीं होंगे। एक नवंबर, दिन शनिवार से देव उठनी एकादशी के बाद ये शुभ कार्यों का संयोग फ‍िर से आरंभ होगा।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article