अध्यात्म

Vaishakh Maas 2025: कब से शुरू होगा वैशाख 2025 महीना, जानें इस मास के सभी महत्‍वपूर्ण और जरूरी नियम

Vaishakh Maas Date, Niyam (वैशाख महीने के नियम): हिंदू वर्ष में दूसरा महीना वैशाख का होता है। इस महीने को विष्‍णु जी का मास मान जाता है। दान-स्‍नान के लिहाज से इस मास की बड़ी महिमा बताई गई है। यहां जानें 2025 में वैशाख मास कब से शुरू होगा और क्‍या हैं वैशाख मास के नियम।

Image

Vaishakh month niyam

Vaishakh Maas Date, Niyam (वैशाख महीने के नियम): पंचांग के अनुसार हिंदू वर्ष का दूसरा मास वैशाख होता है जो कि अप्रैल मध्‍य से मई मध्‍य के बीच चलता है। इस मास का नाम इसमें पड़ने वाले नक्षत्र विशाखा पर दिया गया है। यह महीना विष्‍णु जी की पूजा के ता लिए खास माना जाता है तो इस महीने में दान और नदी स्‍नान भी महत्‍वपूर्ण माने गए हैं। यहां जानें वैशाख मास 2025 की डेट्स और क्‍या हैं इस महीने के महत्‍वपूर्ण नियम।

Vaishakh Maas 2025 Date

2025 में वैशाख का महीना 13 अप्रैल से शुरू होगा। और ये 12 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान भगवान विष्‍णु की पूजा शुभ फल देने वाली रहेगी। भगवान कृष्‍ण और परशुराम जी की पूजा भी शुभ फलदायी है।

Vaishakh Maas Ke Niyam

हिंदू कैलंडर के दूसरे मास वैशाख को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस मास में कुछ विशेष नियमों का भी पालन करना होता है। जानें इनके बारे में -

  • वैशाख मास में ब्रह्ममुहूर्त में गंगा या किसी पवित्र नदी का स्‍नान करना चाहिए। ये संभव न हो तो पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान किया जा सकता है।
  • वैशाख मास में स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य जरूर दें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
  • इस महीने में दान का भी महत्‍व है। खासतौर पर जल से भरा कलश, पंखा, छाता, बेलपत्र, चावल, घी, कपड़े, जूते, तिल, खांड आद‍ि का दान करना चाहिए।
  • तुलसी के पौधे की पूजा और इसका दान भी वैशाख के महीने में शुभ माना जाता है।
  • वैशाख महीने में विष्णु सहस्त्रनाम, श्रीमद्भागवत, श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करना चाहिए।
  • इस महीने में मन, वाणी, कर्म, भोजन पर कंट्रोल रखने की भी मान्‍यता है।

वैशाख के महीने में जल सेवा करनी चाहिए। प्याऊ लगाना, राहगीरों को जल पिलाना, जल पात्र बांटना - ये सब पुण्य दिलाने वाले कार्य माने गए हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article