12 मई से पहले इन चीजों का जरूर करें दान, चमक जाएगी किस्मत

Vaishakh Maas Daan: सनातन धर्म में वैशाख महीने का खास महत्व माना जाता है। ये महीना 12 मई तक रहेगा। ऐसे में अगर आप इस महीने में कुछ खास चीजों का दान करते हैं तो इससे आपकी किस्मत चमक जाएगी।

Vaishakh Maas Daan: धर्मग्रंथों में वैशाख महीने को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी बताया गया है। साथ ही, देव आराधना, दान, पुण्य आदि कार्यों के लिए भी ये महीना शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस पवित्र महीने में प्याऊ लगाना, छायादार पेड़ की रक्षा करना, पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी डालना जैसे काम करने का खास महत्व माना गया है। तो आइए जानते हैं इस महीने में किन चीजों का दान पुण्य फलदायी माना जाता है।

Vaishakh Daan

वैशाख मास दान (Vaishakh Maas Daan)

  • स्कंद पुराण के अनुसार वैशाख माह में जल दान करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं जो फल सब तीर्थों के दर्शन से प्राप्त होता है, वहीं पुण्य फल वैशाख मास में जल के दान से प्राप्त हो जाता है।
  • वैशाख मास में सड़क पर यात्रियों के लिए प्याऊ लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने वाले व्यक्ति को सीधे विष्णुलोक की प्राप्ति होती है।
  • इस महीने में गरीबों और जरूरतमंदों को पंखे का दान करना चाहिए। कहते हैं इससे व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है।
  • शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि इस माह में जो व्यक्ति भूखे जीव को भोजन करवाता है तो उसको अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • कहते हैं वैशाख महीने में जो कोई किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पादुका या जूते-चप्पल दान करता हैं, वह भगवान श्री हरि के लोक में जाता है।
Mantra: सुबह उठते ही इन मंत्रों का करें जाप, दुर्भाग्य हो जाएगा दूर, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

End of Feed