Vaishakh Amavasya 2024 Timings, Upay: वैशाख अमावस्या कितने बजे तक रहेगी, इस दिन क्या करते हैं

Vaishakh Amavasya 2024 Vrat Vidhi, Time And Upay: वैशाख अमावस्या का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। यहां आप जानेंगे वैशाख अमावस्या की पूजा विधि, मुहूर्त और उपाय।

Vaishakh Amavasya 2024 Vrat Vidhi, Time And Upay: वैशाख अमावस्या का दिन बहुत ही पवित्र तथा भगवान को समर्पित यह पवित्र दिवस भक्ति तथा सम्पूर्ण समर्पण से भगवान श्री कृष्ण जी के प्रति श्रद्धा भाव अर्पित करने का है। इस वर्ष यह वैशाखी अमावस्या 08 मई को है। इस दिन व्रत रहते हैं। यह व्रत पापों के प्रायश्चित के लिए है। प्रातःकाल मौन रखकर संगम स्नान या किसी पवित्र नदी में स्नान करते हैं। यदि आप घर पर हैं तो पहले स्नान के पात्र में गंगा जल डालिये फिर जल उसके बाद तिल व आंवला तब स्नान करें। प्रातःकाल ब्रम्हमुहूर्त में पूजा करें। पूरे दिन अपने इष्ट भगवान के नाम का मानसिक जप करें। अपने इष्ट के नाम का निरन्तर जप करते रहें। व्रत निराजल या फलाहार रहें। अगले दिन प्रातःकाल पारन करें। महिलाएं व पुरुष सभी व्रत रहें। जिन माताओं व बहनों को मासिक धर्म है वह व्रत रख सकती हैं लेकिन भगवान के मूर्ति का स्पर्श व पूजा नहीं करनी है। मन ही मन केवल भगवान के नाम का जप करें।

Vaishakh Amavasya 2024 Vrat Vidhi

Vaishakh Amavasya Upay

वैशाख अमावस्या समय 2024 (Today Amavasya Timing 2024)

वैशाख अमावस्या 7 मई की सुबह 11 बजकर 40 मिनट से 8 मई की सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगी।

End of Feed