Vaishakh Amavasya 2024 Upay: सनातन परंपरा में अमावस्या तिथि को बहुत ही खास माना गया है। पूरे साल में 12 अमावस्या तिथि आती है। हर महीने की अमावस्या तिथि का अपना विशेष महत्व होता है। अमावस्या का दिन गंगा स्नान, दान और पितरों की पूजा के लिए समर्पित होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वैशाख अमावस्या कहा जाता है। इस साल वैशाख अमावस्या 8 मई 2024 को बुधवार के दिन पड़ रही है। अमावस्या के दिन कुछ खास उपायों को करने से हर प्रकार के दोष से मुक्ति मिल सकती है। ऐसे में आइए जानें कि वैशाख अमावस्या के दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Vaishakh Amavasya 2024 Upay (वैशाख अमावस्या उपाय)
धन लाभ के लिएवैशाख अमावस्या के दिन धन की प्राप्ति के लिए लाल कपड़े में कपूर और अलसी के बीज बांधकर उसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। इसे करने से आपकी धन से जुड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा।
पितृ दोष से मुक्ति के लिए
वैशाख अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल का दीपक जलाएं। इसके साथ ही 11 या 21 बार पीपल पेड़ की परिक्रमा करें। इसके साथ ही ज्योतिष के कथन अनुसार सरसों के तेल में तिल भिगोकर दक्षिण दिशा में रख दें। ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है।
बुरी नजर से बचने के लिए
वैशाख अमावस्या के दिन कपूर, तेज पत्ता और पीपल का पत्ता एक साथ पीस लें। उसके बाद काले कपड़े में बांधकर जिसे बुरी नजर लग गई हो उस पर घूमा दें। उसके बाद उसे घर से दूर किसी पीपल के पेड़ के नीचे जला दें। ऐसा करने से बुरी नजर से छुटकारा पाया जा सकता है।
पितरों की मुक्ति के लिए
वैशाख अमावस्या के दिन भगवान नारायण की पूजा करने का विधान है। इस दिन इनकी पूजा करने से साधक पर विष्णु जी की सदा कृपा बनी रहती है। इस दिन की पूजा का सारा पुण्य अपने पितरों को समर्पित कर दें। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। इसके साथ ही उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
