Vaishakh Amavasya 2024 Kab Hai: हर महीने की अमावस्या तिथि का अपना एक अलग विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में वैशाख मास को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में इस महीने की अमावस्या तिथि बहुत ही खास हो जाती है। अमावस्या के का दिन गंगा स्नान, दान और तर्पण के लिए उत्तम होता है। अमावस्या के दिन श्राद्ध कर्म करने से और पूर्वजों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इसके साथ ही व्यक्ति को पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं वैशाख मास की अमावस्या तिथि कब है और इसका क्या महत्व है।
Vaishakh Amavasya 2024 Date And Shubh Muhurat (वैशाख मास अमावस्या डेट 2024 और शुभ मुहूर्त)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल वैशाख मास की अमावस्या तिथि का आंरभ 7 मई की सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर होगी। इसी के साथ इस तिथि का समापन 8 मई को सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार वैशाख अमावस्या का व्रत 8 मई 2024 को रखा जाएगा।Vaishakh Amavasya Puja Vidhi ( वैशाख मास अमावस्या पूजा विधि)
- अमावस्या के दिन सुबह उठकर गंगाजल युक्त जल से स्नान करें।
- यदि संभव हो पाए तो इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान कर सकते हैं।
- उसके बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।
- इस दिन पूर्वजों का श्राद्ध कर्म कर सकते हैं। इस दिन में जल में तिल प्रवाहित करें।
- उसके बाद बाद पूर्वजों से आशीर्वाद मांगे और भगवान का ध्यान करें।
