अध्यात्म

Varuthini Ekadashi 2024 Date And Puja Vidhi: कब रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत, यहां नोट करें तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Varuthini Ekadashi 2024 Date: एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित व्रत है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि की विधिवत पूजा- अर्चना की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कब वरुथिनी एकादशी का व्रत और इसकी पूजा विधि।

Image

Varuthini Ekadashi 2024

Varuthini Ekadashi 2024 Date: वरुथिनी एकादशी का व्रत हर साल वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी का व्रत रखने से साधक को पापों से मुक्ति मिलती है और उसे मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में वरुथिनी एकादशी के व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन व्रत करने से मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की कृपा साधक पर बनती है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति का आर्थिक संकट से भी छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल वरुथिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और इसकी पूजा विधि क्या है।

Varuthini Ekadashi 2024 Date (वरुथिनी एकादशी डेट 2024)

हर साल वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल एकादशी तिथि की शुरूआत 3 मई की रात को 11 बजकर 24 मिनट पर होगी और इसका समापन 4 मई को रात 8 बजकर 38 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार ये व्रत 4 मई को रखा जाएगा।

Varuthini Ekadashi 2024 Puja Vidhi (वरुथिनी एकादशी पूजा विधि)

  • वरुथिनी एकादशी के दिन सुबह स्नान के भगवान विष्णु का ध्यान करें।
  • उसके बाद घर के मंदिर को साफ करें।
  • फिर एक साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता लक्ष्मी और विष्णु जी की प्रतिमा रखें।
  • उसके बाद पीले चंदन, पीले वस्त्र और पीले फूल भगवान को अर्पित करें।
  • फिर वरुथिनी एकादशी की कथा का पाठ करें और मंत्रों का जाप करें।
  • अंत में आरती करके भोग लगाएं और प्रसाद सब में बांटें।

वरुथिनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Varuthini Ekadashi Shubh Muhurat 2024)

वरुथिनी एकादशी का व्रत 4 मई को रखा जाएगा। इस दिन पूजा के लिए सुबह 7 बजकर 18 मिनट से लेकर 8 बजकर 58 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहने वाला है। इसके अगले दिन 5 मई को सुबह 5 बजकर 37 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक पाराण का शुभ समय रहेगा।

वरुथिनी एकादशी महत्व (Varuthini Ekadashi Importance)

शास्त्रों में वरुथिनी एकादशी के व्रत का खास महत्व है। इस दिन का व्रत रखने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सारे कष्टों का भी निवारण होता है। इस दिन जप तप और दान करने से आर्थिक परेशानी भी दूर होती है। इस व्रत को रखने से पापों से भी मु्क्ति मिलती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article