Vaibhav Laxmi Vrat: लक्ष्मी जी की कृपा के लिए शुक्रवार को रखें वैभव लक्ष्मी व्रत, जानें विधि, मंत्र और आरती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 10:33 PM IST

Vaibhav Laxmi Vrat Puja : शुक्रवार के दिन मां वैभव लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने का विधान है। इन्हें धन- वैभव की देवी कहा जाता है। शुक्रवार के दिन विधि -विधान से मां वैभव लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने से घर धन-धान्य और सुख-समृद्धि से भर जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शुक्रवार के दिन रखा जाता है वैभव लक्ष्मी का व्रत
  • वैभव लक्ष्मी व्रत और पूजा से दूर होती है आर्थिक तंगी
  • वैभव लक्ष्मी व्रत में नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें


Vaibhav Laxmi Vrat Puja Vidhi, Mantra and Aarti: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। बात करें शुक्रवार के दिन तो शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत का विधान है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आप उनके कई रूपों जैसे कि धन लक्ष्मी, गजलक्ष्मी, संतान लक्ष्मी और मां वैभव लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं। शुक्रवार के दिन मां वैभव लक्ष्मी की पूजा करने से घर पर सुख-समृद्धि का वास होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जानते हैं शुक्रवार के दिन मां वैभव लक्ष्मी व्रत की पूजा विधि, मंत्र और आरती के बारे में विस्तार से।

मां वैभव लक्ष्मी पूजा विधि (Vaibhav Laxmi Puja Vidhi)

मां वैभव लक्ष्मी की पूजा शुक्रवार के दिन होती है। इसलिए इस दिन सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले स्नानादि कार्यों से निर्वृत हो जाएं और इसके बाद साफ कपड़े पहन लीजिए। वैभव लक्ष्मी की पूजा के लिए लाल या सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। लेकिन काले, बैंगनी या ग्रे रंग के कपड़ों को इस दिन पहनने से बचना चाहिए। सुबह पूजा-पाठ कर व्रत का संकल्प लें और इसके बाद शाम में फिर से स्नान करें और पूजा के लिए चौकी तैयार करें। पूजा की चौकी में लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां वैभव लक्ष्मी की प्रतिमा या फोटो और श्रीयंत्र स्थापित कर दें। अब मुट्ठीभर चावल लेकर मां वैभव लक्ष्मी की प्रतिमा के पास रखें और इसके ऊपर जल ले भरा एक कलश भी स्थापित कर दें। कलश के ऊपर एक कटोरी में चांदी का सिक्का जरूर रखें। अगर आपके पास चांदी का सिक्का न हो तो आप कोई भी सोने या चांदी धातु के आभूषण भी रख सकते हैं।

End of Feed