Chardham Yatra 2025: इस दिन से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, जानें कब कर सकेंगे केदानाथ और बद्रीनाथ के दर्शन

Chardham Yatra 2025 Opening Date: देवों की भूमि उत्तराखंड के चार धाम के यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। चार धाम की यात्रा को हिंदू धर्म में काफी महत्व है। कहते हैं कि चारधाम की यात्रा करने से इंसान के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति जन्म मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है। आइये जानते हैं कि कब-कब आप चारधाम के दर्शन कर पाएंगे और इसका महत्व क्या है।

Chardham Yatra 2025 Opening Date: वेद और पुराणों में चारधाम की यात्रा को बेहद शुभ बताया गया है और इसके खास महत्व के बारे में भी बताया गया है। चारधाम यानी केदानाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा और दर्शन। जल्द ही चारधाम के कपाट खुलने वाले हैं और लोगों को दर्शन करने का मौका मिलने वाला है। ऐसी मान्यता है कि चारधाम की यात्रा करने वालों को पापों से मुक्ति मिल जाती है और जीवन की सारी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। इस यात्रा को करने से आरोग्य की प्राप्ति भी होती है। आइये जानते हैं कि चारधाम के यात्रा की शुरुआत कबसे हो रही है और इसके महत्व क्या हैं।

chardham yatra 2025 opening date

कब से शुरू होगी चारधाम की यात्रा?

चारधाम की यात्रा 30 अप्रैल 2025 से शुरू होने जा रह है। सबसे पहले 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने वाले हैं। इसके बाद 2 मई 2025 को केदानाथ धाम के द्वार खुलेंगे और आखिर में 4 मई 2025 को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

End of Feed