अध्यात्म

नवंबर में शुरू हो रही है बुध की उल्टी चाल, जानिए किन राशियों को हो सकता है तगड़ा नुकसान

Budh Vakri 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध देव 26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जानिए किन राशियों को बुध की इस चाल से नुकसान हो सकता है।

Image

Budh Vakri 2024

Budh Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को संचार का कारक माना जाता है। कुंडली में इसी ग्रह की स्थिति देखकर ये पता चलता है कि हम अपने विचारों को किस प्रकार से नियंत्रित करते हैं। 26 नवंबर 2024 को बुध देव अपने शत्रु ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक में वक्री होने जा रहे हैं। जानिए इस ग्रह की ये उल्टी चाल किन राशियों पर भारी पड़ेगी।

वक्री बुध इन राशियों का कर सकता है नुकसान

मेष राशि- बुध के वक्री होने से मेष राशि वालों को नुकसान हो सकता है। इस दौरान आपकी बातों को गलत समझा जा सकता है। इसलिए इस दौरान आपको बोलते हुए विशेष सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा इस अवधि में आपको त्वचा संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं। अचानक से खर्चे भी बढ़ सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए भी बुध की ये चाल परेशानी देने वाली साबित होगी। इस दौरान आप आर्थिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। स्वास्थ्य भी परेशान करने वाला है। किसी न किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में आपको खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके अलावा इस अवधि में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए भी बुध की वक्री चाल अशुभ मानी जा रही है। इस दौरान आपको करियर में ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ सकती है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article