मोक्ष का द्वार कही जाने वाली उत्पन्ना एकादशी 2025 में कब है, श्रीहरि को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए

Utpanna Ekadashi 2025 Kab Hai, उत्पन्ना एकादशी पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं: उत्पन्ना एकादशी को मोक्ष का द्वार कहा जाता है। इसे पाप को हरने वाला व्रत भी मानते हैं। उत्पन्ना एकादशी 2025 का व्रत 15 नवंबर को रखा जाएगा। यहां देखें उत्पन्ना एकादशी पर क्या करना चाहिए की जानकारी।

Utpanna Ekadashi 2025 Kab Hai, उत्पन्ना एकादशी पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं: मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की उत्पन्ना एकादशी तिथि 15 नवंबर, दिन शनिवार को है। इस दिन सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय सुबह 9 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

utpanna Ekadashi 2025 kab hai, utpanna Ekadashi date

उत्पन्ना एकादशी 2025 में कब है, इस दिन क्या करें (Pic: Pinterest)

पद्म, स्कंद और भविष्योत्तर पुराण में उत्पन्ना एकादशी के महत्व का उल्लेख मिलता है, जिसमें बताया गया है कि इस एकादशी पर व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से जातक के जीवन से पापों का नाश होता है और मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस एकादशी पर धन की देवी मां लक्ष्मी और श्री हरि की उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान करने से व्यक्ति को कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती। साथ ही यह दिन भक्तों के लिए अत्यधिक पुण्य प्राप्त करने का अवसर होता है।

End of Feed