अध्यात्म

रहती है पति−पत्नी में अनबन तो करें इस पेड़ के पत्तों का प्रयोग, हर कलेश को दूर करने में मददगार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 04:51 PM IST

Totkay for Couple: अशाेक के पेड़ के फूल, पत्ते और छाल तक का होता है महत्व। शुभ अवसरों पर अशाेक के पत्तों की वंदनवार होती है शुभ। सात पत्तों की प्रतिदिन पूजा-पाठ से घर या परिवार से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में है अत्यधिक सहायक। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में यहां।

Image

रहती है पति−पत्नी में अनबन तो करें इस पेड़ के पत्तों का प्रयोग, हर कलेश को दूर करने में मददगार

KEY HIGHLIGHTS
  • अशोक के सात पत्तों की करें पूजा
  • अशोक के बीज को ताबीज के रूप में पहनें
  • वंदनवार बनाकर लगाएं मंगल प्रवेश के लिए

Totkay for Couple: अशाेक का पेड़ सदाबहार तो है ही साथ ही प्रदूषण और क्लेश को दूर भी करता है। इसके लंबे और सीधे पत्तों की वंदनवार बनाकर मांगलिक अवसरों पर दुकानों और घर के दरवाजे पर लगाया जाता है। लंका में सीता जी को अशाेक वृक्ष के नीचे ही रखा गया था। इस वृक्ष को शाेकनाशक इसलिए कहा गया है कि क्योंकि इसने सीताजी के शाेक का नाश किया था। इसकी छाल बाहर से खुरदुरी और अंदर से रक्त वर्ण की होती है। इस वृक्ष को लगाने का बहुत महत्व है। इसके फूल नारंगी और सफेद दो प्रकार के होते हैं। इसे धन− संपत्ति की वृद्धि करने वाली वनस्पति कहा जाता है। स्त्री रोगों को दवाएं अधिकतर इसके योग से ही बनती है। यदि घर में पति− पत्नी के मध्य विवाद रहता है तो अशोक वृक्ष के कुछ उपाय चमत्कारी लाभ देते हैं।

अशाेक वृक्ष और पत्तों का प्रयोग

  • यदि वंदनवार इसके पत्तों की बने और इतनी नीची रहे जो सिर से स्पर्श होती है तो व्यक्तिगत सफलता ही प्राप्त होने के योग बनते हैं।
  • इसकी जड़ को विधि अनुसार लाकर दुकान में, घर में रखने से धन संपत्ति आती है।
  • पति−पत्नी में प्रायः अनबन रहती हो तो अशाेक के सात पत्तों को देव की प्रतिमा के सम्ममुख रखकर पूजा करें। यदि पत्ते मुरझाएं हों तो उनकी जगह दूसरे पत्ते ले आएं या इसे बदलते रहें। पुराने पत्तों पीपल वृक्ष के नीचे डलते रहें। इससे पति− पत्नी के संबंधाें में मधुरता आती है।
  • इसके फूल को पीसकर शहद के साथ चाटने से जहां स्वास्थ्य को लाभ मिलता है, वहीं यह प्रयोग दरिद्रता को दूर करता है।
  • इसकी छाल को पानी में उबाल कर पीने से स्त्री लाभ मिलता है। अशाेकारिष्ट इसकी प्रमुख आयुर्वेदिक औषधि है।
  • दुर्गा आदि देवियों के उपासक वृक्ष को श्रद्धापूर्वक जल से सींखा करें और देवी से संबंधित मंत्र का जाप करें तो यह कार्य उनके तेज में वृद्धि करता है।
  • इसका एक बीज तांबे के ताबीज में रखकर विश्वासपूर्वक गले में धारण करना, हर कार्य में सफलता दिलाता है।
Swapna Shastra: सपने में रुपये-पैसे देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

अशाेक के सूखे पत्ते भी देते हैं लाभ

किसी शुभ अवसर, त्योहारों पर अशाेक के पत्तों की वंदनवार बांधी जाती है। ये वंदनवार सूख जाने के बाद भी उतारी नहीं जाती जब तक कि वंदनवार बांधने के लिए दोबारा से शुभ अवसर नहीं आ जाता। इसके पीछे कारण है कि अशाेक के पत्ते सूख जाने के बाद भी तांत्रिक प्रभाव रखते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article