अध्यात्म

Swapna Shastra: सपने में रुपये-पैसे देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 09:47 PM IST

Money in Dreams : व्यक्ति कई तरह के सपने देखता है। सपने में देखी गई चीजों से खुशी और दुख दोनों की अनुभूति होती है। इन्हीं में एक है पैसों से जुड़े सपने। स्वप्न शास्त्र के अनुसार , जानिए पैसों से जुड़े सपने के शुभ -अशुभ संकेतों के बारे में।

Image

जानें धन से जुड़े सपने शुभ या अशुभ का संकेत

KEY HIGHLIGHTS
  • सपने में सिक्कों के ढेर को देखना होता है अशुभ
  • किसी अन्य व्यक्ति से पैसा मिलते देखना है बहुत शुभ
  • कटे-फटे नोट को सपने में देखना है अशुभ

Money Dream Interpretation: सपनों के बारे में कहा जाता है कि, व्यक्ति जिस स्थिति से गुजर रहा होता है उसे नींद में वैसे ही सपने आते हैं। स्वप्न शास्त्र की माने तो कोई भी सपना अकारण नहीं होता बल्कि इससे भविष्य के शुभ-अशुभ संकेत जुड़े होते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो नींद से जागने के बाद याद रहते हैं, तो वहीं कुछ सपनों को हम तुरंत ही भूल जाते हैं। बात करें रूपए-पैसे से जुड़े सपनों के बारे में तो, ऐसे सपनों का भी आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है।

हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि सपने में आपने किस तरह से पैसों को देखा है। क्योंकि पैसों से जुड़े सपने कई तरह के होते हैं, जैसे सपने में पैसा मिलना या खोना आदि। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जानते हैं रुपए-पैसे से जुड़े सपनों के शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में।

पैसों से जुड़े इन सपनों को माना जाता है अशुभ

सपने में यदि आप खुद को सिक्कों के ढेर बीच में देखते हैं या सिक्कों के खनकने की आवाज सुनते हैं तो ऐसा सपने को स्वप्न शास्त्र के अनुसार अशुभ माना गया है. यह सपना आर्थिक नुकसान की ओर संकेत करता है। सपने में खुद के पैसे गुम होते हुए देखना बहुत ही अशुभ होता है। ऐसे सपने भविष्य में धनहानि का संकेत देते हैं। इसके अलावा सपने में कटे-फटे नोट देखना भी शुभ नहीं माना गया है।

धनलाभ की ओर इशारा करते हैं ऐसे सपने

सपने में यदि आपको किसी व्यक्ति से पैसे मिल रहे हैं तो ऐसा सपना बहुत ही शुभ होता है। इसका यह अर्थ है कि, आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में आप बैंक में पैसा जमा कराते हुए दिखे तो ऐसा सपना भी शुभ होता है। इसका यह अर्थ है कि आपको धनलाभ होगा। साथ ही आय के नए स्त्रोत भी बढ़ेंगे।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपको नींद में रुपये-पैसे से जुड़े इस प्रकार के सपने दिखाते देते हैं तो यह आपके भविष्य में होनी वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत माने जाते हैं। आप पहले से ही इनके बारे में जानकर होनी वाली हानि से सचेत रह सकते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article