Mahakal Mandir Dress Code: उज्जैन महाकाल मंदिर गर्भगृह में ड्रेस कोड लागू, पुरुषों को धोती-सोला तो महिलाओं के लिए साड़ी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 14, 2023, 10:22 PM IST

Ujjain Mahakal Mandir Dress Code: उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड सामने आया है, बताया जा रहा है कि वीआईपी ही नहीं अब आम श्रद्धालुओं को भी भारतीय परिधान में ही गर्भगृह में प्रवेश मिलेगा।

Ujjain Mahakaleshwar Mandir Dress Code: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में जिस प्रकार वीआईपी श्रद्धालु प्रवेश के दौरान भारतीय परिधान पहनते हैं, ठीक वैसे ही आम श्रद्धालुओं को भी गर्भगृह में प्रवेश के लिए भारतीय परिधान (Indian Dress) पहनने होंगे, ऐसा करने पर ही वो गर्भगृह में प्रवेश पाकर बाबा महाकाल के दर्शन कर पायेंगे।

Ujjain Mahakal Mandir Dress Code

अब आम श्रद्धालुओं को भी भारतीय परिधान में ही गर्भगृह में प्रवेश मिलेगा

गर्भगृह में जींस शर्ट-पैंट पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है, महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में अब आम श्रद्धालुओं को ड्रेस कोड में ही प्रवेश मिलेगा।

End of Feed