Tulsidas Jayanti 2024 Date: तुलसीदास जयंती कब है 2024 में, जानिए ये क्यों मनाई जाती है

Tulsidas Jayanti 2024 Date (तुलसीदास जयंती कब है 2024 में): तुलसीदास जयंती का पर्व हर साल श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यताओं अनुसार इस दिन तुलसीदास जी का जन्म हुआ था। जानिए इस साल तुलसीदास जयंती कब मनाई जाएगी।

Tulsidas Jayanti 2024 Date And Time (तुलसीदास जयंती कब है 2024 में): तुलसीदास जी का नाम भारत के महान कवियों और विद्वानों में आता है। उन्होंने यूं तो कुल 12 पुस्तकों की रचना की थी लेकिन सभी में उनकी ‘रामचरितमानस’ पुस्तक सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हुई। तुलसीदास जी ने इस धार्मिक ग्रंथ की रचना अवधि भाषा में की थी जिससे हर कोई इसे सरलता से समझ सके। इसलिए ही तुलसीदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर लोग रामचरितमानस का पाठ करते हैं। चलिए जानते हैं इस साल तुलसीदास जंयती कब मनाई जाएगी।

तुलसीदास जयंती कब है 2024 (Tulsidas Jayanti 2024 Date)

इस साल 11 अगस्त 2024 को तुलसीदास जी की 527वीं जन्म वर्षगाँठ मनाई जाएगी। सप्तमी तिथि का प्रारम्भ 11 अगस्त 2024 को 05:44 AM बजे होगा और इसकी समाप्ति 12 अगस्त 2024 को 07:55 AM पर होगी।

End of Feed