तुलसी विवाह कब है 2026- 20 या 21 नवंबर में से क्या है सही तारीख, जानें तुलसी विवाह 2026 का शुभ मुहूर्त कितने बजे से कितने बजे तक है

Tulsi Vivah 2026 Kab hai (Tulsi Vivah 2026 Date and Time): तुलसी विवाह 2026 में किस तारीख को है। जानें 2026 में तुलसी विवाह की तिथि, दिल्ली का शुभ मुहूर्त, तुलसी विवाह की पूजा सामग्री, विधि और महत्व।

Tulsi Vivah 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। इसी महीने तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। इस दिन तुलसी माता का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से कराने की परंपरा है। घरों में तुलसी के पौधे को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। मंडप बनता है, मंगल गीत गाए जाते हैं और पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया जाता है। तुलसी विवाह के साथ ही शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी मानी जाती है। हालांकि, इस साल देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की तारीख अलग-अलग होने से लोगों में थोड़ा भ्रम हो सकता है। जानिए 2026 में तुलसी विवाह कब है, द्वादशी तिथि का समय क्या है और घर पर तुलसी विवाह कैसे कर सकते हैं।

tulsi vivah date 2026

तुलसी विवाह 2026 में कब है, 20 और 21 नवंबर में से क्या है सही तारीख (AI Image)

तुलसी विवाह 2026 में कब है (Tulsi Vivah 2026 Date)

पंचांग के अनुसार, साल 2026 में तुलसी विवाह शनिवार, 21 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। वहीं, देवउठनी एकादशी 20 नवंबर, शुक्रवार को है।

End of Feed