Tulsi Vivah Puja Vidhi At Home: घर पर कैसे कराएं तुलसी विवाह, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी विधि

Tulsi Vivah 2024 Puja Vidhi, Samagri List And Shubh Muhurat: तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर तुलसी के पौधे का भगवान विष्णु की मूर्ति या शालिग्राम के पत्थर से विवाह कराया जाता है। जानिए तुलसी विवाह की विधि क्या है और इसमें क्या-क्या सामान लगता है।

Tulsi Vivah 2024 Puja Vidhi, Samagri List And Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का खास महत्व माना गया है। इस साल तुलसी विवाह 13 नवंबर को है। तुलसी विवाह के दौरान तुलसी के पौधे का विवाह शालिग्राम जी के साथ कराया जाता है। कहते हैं तुलसी विवाह कराने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं तुलसी विवाह पूजा विधि, सामग्री लिस्ट और शुभ मुहूर्त।

Tulsi Vivah Puja Vidhi

Tulsi Vivah Puja Vidhi

तुलसी विवाह पूजा विधि (Tulsi Vivah Puja Vidhi At Home In Hindi)

तुलसी विवाह के मौके पर तुलसी के पौधे का विवाह भगवान विष्णु जी की मूर्ति या शालिग्राम पत्थर से करवाया जाता है। तुलसी विवाह कराने के लिए शाम का समय शुभ माना जाता है। इस दिन परिवार के सभी लोगों को तुलसी विवाह में शामिल होने के लिए नये कपड़े पहनने चाहिये। विवाह कराने से पहले तुलसी के गमले पर गन्ने का मंडप बनाया जाता है उसे अच्छे से सजाया जाता है। फिर तुलसी पर लाल चुनरी और सुहाग की सामग्री चढ़ाई जाती है। इसके बाद गमले में शालिग्राम जी को रखकर विवाह की रस्में शुरु की जाती हैं। इस दौरान विवाह के सारे नियमों का इस दौरान पालन किया जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि शालिग्राम जी पर चावल नहीं चढ़ाये जाते हैं इसलिये तिल चढ़ाकर विवाह पूरा करवाना चाहिये। विवाह की सारी रस्में पूरी करने के बाद सभी में प्रसाद बांट दिया जाता है।

End of Feed