Tulsi Mata Ki Aarti In Hindi: तुलसी माता की आरती, जय जय तुलसी माता

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 01:08 PM IST

Tulsi Vivah 2022 Aarti: तुलसी विवाह के दिन जरूर पढ़ें माता तुलसी की ये आरती।

Tulsi Mata Ki Aarti In Hindi: हिंदू पंचांग अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह किए जाने का विधान है। देश के कई हिस्सों में इसके अगले दिन यानी की द्वादशी के दिन तुलसी विवाह किया जाता है। जो लोग एकादशी के दिन तुलसी विवाह करते हैं वो 4 नवंबर को ये आयोजन करेंगे वहीं जो द्वादशी के दिन तुलसी विवाह करते हैं वो 5 नवंबर को ये आयेजन करेंगे। तुलसी विवाह के दौरान तुलसी माता की इस आरती को जरूर करें।

tulsi ji ki aarti

तुलसी माता की आरती

तुलसी माता ही आरती (Tulsi Ji Aarti Lyrics)

जय जय तुलसी माता,

मैया जय तुलसी माता ।

सब जग की सुख दाता,

सबकी वर माता ॥

॥ जय तुलसी माता...॥

सब योगों से ऊपर,

सब रोगों से ऊपर ।

रज से रक्ष करके,

सबकी भव त्राता ॥

॥ जय तुलसी माता...॥

बटु पुत्री है श्यामा,

सूर बल्ली है ग्राम्या ।

विष्णुप्रिय जो नर तुमको सेवे,

सो नर तर जाता ॥

॥ जय तुलसी माता...॥

हरि के शीश विराजत,

त्रिभुवन से हो वंदित ।

पतित जनों की तारिणी,

तुम हो विख्याता ॥

॥ जय तुलसी माता...॥

लेकर जन्म विजन में,

आई दिव्य भवन में ।

मानव लोक तुम्हीं से,

सुख-संपति पाता ॥

॥ जय तुलसी माता...॥

हरि को तुम अति प्यारी,

श्याम वर्ण सुकुमारी ।

प्रेम अजब है उनका,

तुमसे कैसा नाता ॥

हमारी विपद हरो तुम,

कृपा करो माता ॥

॥ जय तुलसी माता...॥

जय जय तुलसी माता,

मैया जय तुलसी माता ।

सब जग की सुख दाता,

सबकी वर माता ॥

End of Feed