अध्यात्म

मिथुन राशि में बना त्रिग्रही योग, इन तीन राशि वालों की जिंदगी में होगा चमत्‍कार, बनेगा हर काम

Trigrahi Yoga: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जून के महीने में तीन ग्रहों के गोचर से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ये योग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Trigrahi Yoga is formed in Gemini

Trigrahi Yoga: त्रिग्रही योग शुक्र, बुध और सूर्य के मिथुन राशि में होने से बना है। ज्योतिष अनुसार जब भी कोई तीन ग्रह किसी राशि में एक साथ आ जाते हैं तब त्रिग्रही योग का निर्माण होता है। ये योग बेहद चमत्कारी माना जाता है। मिथुन राशि में बने इस योग से तीन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। इन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए ये योग बेहद शुभ साबित होगा। इस राशि के लोगों के साहस में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के भी संकेत हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए ये योग बेहद शुभ रहेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अगर आप पर कोई केस चल रहा था तो उससे भी मुक्ति मिलेगी। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी। बिजनेस में भी तरक्की मिलेगी। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए समय बहुत अनुकूल है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। अगर किसी काम में पैसा लग रखा है तो उसमें मुनाफा होगा। घर परिवार वालों से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article