Chaitra Navratri 2024 Mata Ki Swari: चैत्र नवरात्र 09 अप्रैल से आरम्भ है। माता का आगमन घोड़े पर व प्रस्थान 18 अप्रैल दशमी को हाथी पर होगा। घोड़े पर आगमन शुभ व विश्व स्तर पर युद्ध का संकेत है। हाथी पर प्रस्थान बहुत ही शुभ है। यह देश को समृद्ध करेगा। 09 अप्रैल चैत्र माह नवरात्र का प्रथम उपासना व व्रत दिवस है। माता दुर्गा भय का नाश करती हैं। वह कल्याण व मङ्गल की देवी हैं। जगतमाता हैं। श्रद्धा व भक्ति भाव से जो भक्त माता दुर्गा की पूजा करता है, माता उसकी समस्त मनोकामना पूर्ण करती हैं। जो माता की केवल भक्ति करते हैं व शरणागति मांगते हैं, माता जगदम्बा उनका हर पल रक्षा करती है।
Chaitra Navratri 2024 Mata Ki Swari
माता का नवरात्र में आगमन प्रथम दिवस होता है व दशमी को माता अपने लोक प्रस्थान कर जाती हैं। यह 09 दिन का समय सदुपयोग व पुण्य संग्रह का है। यह समय ज्ञानार्जन व पुण्यार्जन का है। समर्पण व भक्ति में रमने व मन को सानन्दित करने का समय है।
माता का घोड़े पर आगमन विश्व मे कई देशों में युद्ध व अंत मे सत्य की जीत का प्रतीक है। कुछ प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती हैं। समुद्र के किनारे के शहर में कुछ संकट आ सकते हैं। माता दुर्गा का हाथी पर प्रस्थान बहुत ही शुभ है। यह धन व समृद्धि का प्रतीक है। हाथी पर भगवती का प्रस्थान देश को बहुत ही सम्पन्न व भारत को विश्व गुरु बनायेगा। हमारी आर्थिक स्थिति चमकेगी। निष्कर्ष रूप में यह नवरात्र बहुत ही शुभ व मंगलकारी होकर आध्यात्मिक व भौतिक समृद्वि का महापर्व बनकर पूरे वर्ष हर्ष ,दैहिक,दैविक व भौतिक समृद्धि प्रदान करेगा।
