अध्यात्म

Chaitra Navratri 2024: घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं माता रानी, इन राशियों का करेंगी कल्याण, धन-धान्य में वृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 2, 2024, 04:06 PM IST

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस बार माता रानी घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। जानिए घोड़े पर सवार माता रानी किन राशियों का कल्याण करेंगी।

Image

Chaitra Navratri 2024 Effects On Rashi

Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म में माता दुर्गा को समर्पित नवरात्रि त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है। जो पूरे नौ दिन तक चलता है। साल में प्रमुख रूप से दो नवरात्रि मनाई जाती हैं एक चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से होने जा रही है और इसकी समाप्ति 17 अप्रैल को होगी। इस बार माता का आगमन घोड़े पर होने जा रहा है। ज्योतिष विशेषज्ञों अनुसार घोड़े पर सवार माता रानी 4 राशि वालों पर अपनी विशेष कृपा बरसाएंगी। इस दौरान इन राशि वालों के सारे सपने पूरे होंगे। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि पर्व बेहद खास रहेगा। ये नौ दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेंगे। इस दौरान आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। नए काम की शुरुआत करने में आप कामयाब रहेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए भी चैत्र नवरात्रि के नौ दिन बेहद खास रहने वाला है। माता की आप पर विशेष कृपा रहेगी। जिस वजह से आप हर काम में सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। आपको पैसों की कोई भी कमी नहीं रहेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मकान और वाहन की खरीदारी के भी योग बन रहे हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों पर माता अंबे की विशेष कृपा रहने वाली है। आपके दुश्मन परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी में जो भी मामले चल रहे हैं उसमें भी सफलता मिलेगी। निवेश के लिए समय अच्छा है। कई माध्यमों से पैसा आने की भी उम्मीद रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि पर्व अत्यंत शुभ साबित होगा। माता रानी की आप पर कृपा बरसेगी। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article