शनि नक्षत्र गोचर 2024: सभी ग्रह सिर्फ राशि ही नहीं बदलते बल्कि कुछ-कुछ समय के अंतराल में इनका नक्षत्र परिवर्तन भी होता रहता है। 6 अप्रैल को न्याय के दाता शनि देव अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार शनि देव 30 सालों बाद कुंभ राशि में रहते हुए पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि के नक्षत्र में बदलाव तीन राशियों के लिए बेहद लकी साबित होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए ये गोचर लकी साबित होगा क्योंकि शनि देव आपके राशि स्वामी बुध के मित्र माने गए हैं। ऐसे में इन जातकों को कोर्ट- कचहरी से जुड़े मामलों में विशेष सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यह अवधि आपको शत्रुओंं पर विजय दिलाने का भी काम करेगी। नौकरी करने वाले जातकों को इस दौरान कई शुभ अवसर प्राप्त होंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए भी ये गोचर लकी साबित होगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। करियर में आप अच्छा मुकाम हासिल कर पायेंगे। इस अवधि में आपके नए वाहन या प्रापर्टी खरीदने के भी योग बन रहे हैं और आपकी सुख-सुविधाओं भी बढ़ेंगी। शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार मिलने के भी आसार रहेंगे।
कुंभ राशि
इस गोचर के परिणामस्वरूप आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपकी आय भी बढ़ेगी। समाज में आपके मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आप प्रतिष्ठित लोगों के साथ नए संपर्क स्थापित करने में भी सफल रहेंगे। इस अवधि में आपके सभी मनोरथ पूर्ण होंगे और मकान की खरीदारी की भी प्रबल संभावना है।
