अध्यात्म

इस चैत्र नवरात्रि घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां अंबे, जानिए माता रानी की इस सवारी का क्या है रहस्य

Chaitra Navratri 2024 Mata Ki Swari: चैत्र नवरात्रि में माता के आगमन और प्रस्थान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस साल माता का आगमन घोड़े पर हो रहा है और प्रस्थान हाथी पर होगा। जानिए माता की इन सवारी के क्या है मायने।

Image

Chaitra Navratri 2024 Mata Ki Swari

Chaitra Navratri 2024 Mata Ki Swari: चैत्र नवरात्र 09 अप्रैल से आरम्भ है। माता का आगमन घोड़े पर व प्रस्थान 18 अप्रैल दशमी को हाथी पर होगा। घोड़े पर आगमन शुभ व विश्व स्तर पर युद्ध का संकेत है। हाथी पर प्रस्थान बहुत ही शुभ है। यह देश को समृद्ध करेगा। 09 अप्रैल चैत्र माह नवरात्र का प्रथम उपासना व व्रत दिवस है। माता दुर्गा भय का नाश करती हैं। वह कल्याण व मङ्गल की देवी हैं। जगतमाता हैं। श्रद्धा व भक्ति भाव से जो भक्त माता दुर्गा की पूजा करता है, माता उसकी समस्त मनोकामना पूर्ण करती हैं। जो माता की केवल भक्ति करते हैं व शरणागति मांगते हैं, माता जगदम्बा उनका हर पल रक्षा करती है।

माता का नवरात्र में आगमन प्रथम दिवस होता है व दशमी को माता अपने लोक प्रस्थान कर जाती हैं। यह 09 दिन का समय सदुपयोग व पुण्य संग्रह का है। यह समय ज्ञानार्जन व पुण्यार्जन का है। समर्पण व भक्ति में रमने व मन को सानन्दित करने का समय है।

माता का घोड़े पर आगमन विश्व मे कई देशों में युद्ध व अंत मे सत्य की जीत का प्रतीक है। कुछ प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती हैं। समुद्र के किनारे के शहर में कुछ संकट आ सकते हैं। माता दुर्गा का हाथी पर प्रस्थान बहुत ही शुभ है। यह धन व समृद्धि का प्रतीक है। हाथी पर भगवती का प्रस्थान देश को बहुत ही सम्पन्न व भारत को विश्व गुरु बनायेगा। हमारी आर्थिक स्थिति चमकेगी। निष्कर्ष रूप में यह नवरात्र बहुत ही शुभ व मंगलकारी होकर आध्यात्मिक व भौतिक समृद्वि का महापर्व बनकर पूरे वर्ष हर्ष ,दैहिक,दैविक व भौतिक समृद्धि प्रदान करेगा।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article