अध्यात्म

ये हैं शुक्र देव की सबसे प्रिय राशियां, सुख-सुविधाओं से भरा होता है इन राशि वालों का जीवन

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 15, 2023, 08:39 AM IST

Most Favorite Zodiac Signs of Venus: ज्योतिष शास्त्र में 3 ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जो शुक्र देव की प्रिय मानी जाती हैं। कहते हैं इन राशि के लोगों को कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ये धन के मामले में लकी होते हैं।

Image

इन राशियों के लोग शुक्र की कृपा से खूब कमाते हैं पैसा

Most Favorite Zodiac Signs of Venus: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि देने वाला ग्रह माना जाता है। जिनकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उनके जीवन में धन का कभी अभाव नहीं होता। बृहस्पति के बाद ये दूसरा सबसे शुभ ग्रह माना गया है। शुक्र को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब 23 दिन लगते हैं। बुध और शनि शुक्र के मित्र ग्रह हैं। कहते हैं जिन जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह उच्च के होते हैं उन पर लक्ष्मी जी की सदैव कृपा बनी रहती है। यहां जानिए ऐसी कौन सी राशियां हैं जिन्हें आजीवन शुक्र देव का आशीर्वाद मिलता है।

वृषभ राशि: शुक्र इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। वृषभ राशि के लोग बुद्धिमान और कर्मशील होते हैं। यह राशि सौंदर्य और खूबसूरती का प्रतीक है। इस राशि के लोग दिखने में अमूमन आकर्षक होते हैं। कोई भी इनकी तरफ आसानी से आकर्षित हो जाता है। ये जहां रहते हैं वहां अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। इन्हें अच्छे कपड़े पहनने का काफी शौक होता है। ये अपनी वास्तविक उम्र से सदैव छोटे दिखाई देते हैं। इन पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा रहती है।

तुला राशि: शुक्र इस राशि के भी स्वामी ग्रह हैं। शुक्र की ही कृपा से इन्हें जीवन में सारी सुख-सुविधाएं हासिल होती हैं। ये लोग समझदार और अपने कार्यों में निपुण होते हैं। इनके अंदर निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है। ये हर काम को परफेक्ट तरीके से करने में माहिर होते हैं। जो ठान लेते हैं करके दम लेते हैं। ये बिजनेस में काफी अच्छा करते हैं।

मीन राशि: ये शुक्र देव की उच्च राशि है। इसलिए शुक्र की इस राशि वालों पर विशेष कृपा रहती है। ये लोग काफी क्रिएटिव होते हैं। ये जिस क्षेत्र में काम करते हैं वहां खूब नाम कमाते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। ये दिल की साफ होते हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article