अध्यात्म

Love Horoscope: प्यार में सबसे ज्यादा धोखा खाते हैं इन राशियों के लोग, नहीं कर पाते ये काम

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 13, 2023, 08:46 AM IST

Love Horoscope: आप यहां ऐसी 4 राशियों के बारे में जानेंगे जिनमें जन्मे लोग प्यार में सबसे ज्यादा धोखा खाते हैं। चेक करें कहीं आपकी राशि तो इनमें नहीं।

Image

Love Horoscope: प्यार में धोखा खाते हैं 4 राशियों के लोग

Love Horoscope: जब इंसान प्यार में होता है तो उसे प्यार के अलावा कुछ नजर नहीं आता। इसी के चलते इंसान कई बार धोखा भी खा जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुछ ऐसी राशियां हैं जिनमें जन्मे लोग प्यार में सबसे ज्यादा धोखा खाते हैं। दरअसल इन राशियों के लोग काफी भोले होते हैं। किसी पर भी तुरंत ही भरोसा कर लेते हैं। इनकी इसी खूबी का लोग अक्सर फायदा उठाते हैं। यहां आप जानेंगे 4 ऐसी राशियों के बारे में जिन्हें प्यार में सबसे ज्यादा धोखा मिलता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग किसी से भी तुरंत ही दिल लगा बैठते हैं। ये प्यार करने से पहले इंसान को परखना तक जरूरी नहीं समझते जिसके चलते इन्हें आगे चलकर धोखा मिलने के प्रबल आसार रहते हैं। ये अपने पार्टनर को पूरी शिद्दत के साथ चाहते हैं जिस वजह से उनकी बुरी चीजों को अक्सर इग्नोर करते रहते हैं। यही इनका रिश्ता खराब होने की बड़ी वजह है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोग काफी सामाजिक होते हैं। ये अपनी पर्सनल लाइफ पर उतना ध्यान नहीं दे पाते। ये भले ही अपने पार्टनर को उतना समय नहीं दे पाएं लेकिन इन्हें उनपर पूरा भरोसा होता है। ये स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। अपने पार्टनर पर किसी तरह की रोक-टोक नहीं लगाते। लेकिन लव लाइफ को समय नहीं दे पाने के कारण ये लोग अक्सर प्यार में धोखा खा जाते हैं।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों की लव लाइफ किसी भी चीज से बढ़कर होती है। ये अपने पार्टनर को पूरी शिद्दत से चाहते हैं। उनकी हर छोटी-मोटी जरूरतों का खास ख्याल रखते हैं। लेकिन फिर भी इन्हें प्यार में सबसे ज्यादा धोखा मिलता है। इसकी वजह है इनका ओवर पजेसिव नेचर।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों का स्वभाव काफी सरल होता है। ये जिस व्यक्ति से प्यार करते हैं उसे खुश रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ये अपने पार्टनर पर आंख बंदकर भरोसा करते हैं। लेकिन स्वभाव से कम रोमांटिक होने के कारण इनकी लव लाइफ उतनी अच्छी नहीं चल पाती। ये अपने प्यार का खुलकर इजहार करने से घबराते हैं। कई बार इनके पार्टनर के लिए इनकी फीलिंग्स समझना काफी मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि इन्हें प्यार में कभी न कभी धोखा जरूर मिलता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article