अध्यात्म

Vastu Tips For TV: बार-बार खराब हो रहा है टीवी, चेक करें कहीं गलत दिशा में तो नहीं, वरना हो जाएंगे कंगाल

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 13, 2023, 02:21 PM IST

Vastu Tips For TV: जानिए वास्तु अनुसार टेलीविजन रखने की सही दिशा और किस दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए टीवी।

Image

TV Direction As Per Vastu: घर में टीवी रखने की सही दिशा

Vastu Tips For TV: वास्तु अनुसार घर में हर चीज रखने की एक निश्चित दिशा होती है। अगर कोई भी वस्तु उसके उचित स्थान पर रखी जाए तो वो सुख-समृद्धि लाती है। वहीं इसके विपरीत अगर किसी वस्तु को गलत स्थान या दिशा में रख दिया जाए तो उससे नकरात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। गलत दिशा में रखी गई वस्तु आपको आर्थिक तंगी तक का सामना करा सकती है। आज आप हमारे इस खास आर्टिकल में जानेंगे घर में टेलीविजन रखने के लिए कौन सी दिशा सही है और किन जगहों पर भूलकर भी TV नहीं रखना चाहिए।

इस दिशा में न लगाएं टीवी (TV Direction In House)

वास्तु एक्सपर्ट अनुसार लिविंग रूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में टीवी नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाया गया टीवी बार-बार खराब होता रहता है। साथ ही इस दिशा में टेलीविजन लगाने से घर-परिवार के सदस्यों में हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता रहता है।

उत्तर-पूर्व दिशा में भी न रखें टीवी

वास्तु के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा कई चीजों को रखने के लिए बेहद शुभ होती है। लेकिन इस दिशा में कुछ टीवी को रखना अशुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिशा में टीवी रखने से सकारात्मक ऊर्जा का मार्ग बाधित होने लगता है जिससे घर में नकारात्मकता आती है। इसलिए इस कोने में टीवी रखने से बचें।

टीवी रखने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा है सही

घर के लिविंग रूम में टीवी स्थापित करने के लिए दक्षिण-पूर्व कोना सबसे अच्छा माना जाता है। वास्तु अनुसार दक्षिण-पश्चिम या उत्तर पश्चिम दिशा में टीवी रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही घर के लोगों में सामंजस्य बना रहता है।

बेडरुम में टेलीविजन रखने की सही दिशा

वैसे तो बेडरुम में टीवी रखने से बचना चाहिए लेकिन अगर फिर भी आप अपने कमरे में टीवी रखना चाहते हैं तो इसके लिए दक्षिण-पूर्व कोने का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि बेडरुम के केंद्र में टीवी न रखें नहीं तो ये लड़ाई-झगड़ों का कारण बन सकता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article