Teej Kab Hai 2024: इस साल तीज व्रत कब है? जानिए हरियाली, हरतालिका और कजरी तीज की तारीख और समय

Teej Kab Hai 2024 Date: हरियाली तीज सावन महीने में मनाई जाती है तो वहीं कजरी और हरतालिका तीज भादो मास में पड़ती है। सनातन धर्म में इन तीनों ही तीज का विशेष महत्व माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि इस साल कब कौन सी तीज मनाई जाएगी और इन तीनों में क्या अंतर है।

Hariyali Teej, Kajari Teej And Hartalika Teej 2024 Date: तीज व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना से रखती हैं। साल में कुल तीन तीज पड़ती हैं हरियाली तीज, हरतालिका तीज और कजरी तीज। इन तीनों ही तीज का अपना विशेष महत्व माना जाता है। जिसमें हरियाली तीज श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर पड़ती है, कजरी तीज भादो मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है तो वहीं हरतालिका तीज भादो शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाते हैं। चलिए जानते हैं इस साल तीज कब-कब मनाई जाएगी और इसका महत्व क्या है।

तीज 2024 डेट (Teej 2024 Date)

इस साल की पहली तीज 7 अगस्त को मनाई जाएगी ये हरियाली तीज होगी। दूसरी तीज 22 अगस्त को पड़ेगी जो कजरी तीज होगी तो वहीं तीसरी तीज 6 सितंबर को मनाई जाएगी जो हरतालिका तीज होगी।

End of Feed