Swaminarayan Jayanti Date 2024: स्वामी नारायण का जन्म राम नवमी के दिन हुआ था। इस कारण हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन स्वामी नारायण की जयंती मनाई जाती है। स्वामी नारायण ने लाखों लोगों से सनातन धर्म के प्रति प्रेरित किया है। उन्होंने पूरी दुनिया में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया है। उनकी शिक्षा से काफी लोग प्रेरित हुए हैं। स्वामीनारायण को सहजानंद स्वामी के रूप में भी जाना जाता है। इन्होंने स्वामीनारायण संप्रदाय की स्थापना की थी। इस संप्रदाय को मानने वाले लोग स्वामी नारायण की जयंती को बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है स्वामी नारायण जयंती है और क्या है इसका महत्व।
Swaminarayan Jayanti Date 2024 (स्वामी नारायण जंयती डेट 2024)
हर साल स्वामी नारायण जयंती चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल नवमी तिथि 17 अप्रैल को पड़ रही है। ऐसे में स्वामी नारायण जयंती 17 अप्रैल को मनाई जाएगी।Swaminarayan Jayanti Puja Vidhi (स्वामी नारायण पूजा विधि)
- स्वामीनारायण जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर शुद्ध जल से स्नान करें।
- स्नान करने के बाद घर की सफाई करें और पूजा की तैयारी करें।
- भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति को पालने में रखें और उसे सजाएं।
- फिर कुमकुम, चावल और अन्य पूजन सामग्री से भगवान की पूजा करें और फूल चढ़ाएं।
- पूजा के बाद भगवान की आरती करें और उन्हें भोग लगाएं।
