अध्यात्म

Chaitra Purnima 2024 Date: कब है चैत्र पूर्णिमा, यहां जानें डेट और महत्व

Chaitra Purnima 2024 Date: सनातन धर्म में चैत्र पूर्णिमा का बहुत महत्व है। पूर्णिमा तिथि स्नान दान के लिए बहुत ही उत्तम मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि और क्या है इसका महत्व।

Image

Chaitra Purnima 2024 Date

Chaitra Purnima 2024 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा तिथि होती है। ये पूर्णिमा बहुत ही खास होती है। इसे चैती पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन चंद्र देव की पूजा का भी विधान है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने सोलह कलाओं से पूर्ण होता है। इस दिन गंगा स्नान और दान भी किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है चैत्र पूर्णिमा। यहां जानें सही तिथि और महत्व।

Chaitra Purnima 2024 Date (चैत्र पूर्णिमा 2024 डेट)

इस साल चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन हनुमान जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा।

Chaitra Purnima 2024 Shubh Muhurat (चैत्र पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त)

इस साल चैत्र पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 23 अप्रैल को सुबह 03 बजकर 25 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 24 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 18 मिनट पर होगा। इस दिन स्नान दान का मुहूर्त और सुबह 04 बजकर 20 मिनट से लेकर 05 बजकर 04 मिनट तक रहने वाला है।

Chaitra Purnima 2024 Puja Vidhi (चैत्र पूर्णिमा पूजा विधि)

  • चैत्र पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
  • फिर चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति रखें।
  • दीपक जलाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें।
  • साथ ही इस दिन कनकधारा स्तोत्र और मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • अंत में आरती करें माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
  • इसके बाद अपनी श्रद्धा के अनुसार ब्राह्मणों या गरीबों को दान दें।

Chaitra Purnima Importance (चैत्र पूर्णिमा महत्व)

हिंदू धर्म में चैत्र पूर्णिमा के व्रत का बहुत ही महत्व है। इस दिन गंगा स्नान और दान किया जाता है। इस दिन चंद्र देव की पूजा की जाती है। इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से साधक को चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन का व्रत रखने से से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article