अध्यात्म

Swaminarayan Jayanti Date 2024: कब मनाई जाएगा स्वामी नारायण जयंती, जानिए डेट और महत्व

Swaminarayan Jayanti Date 2024: स्वामी नारायण जयंती की हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाई जाती है। इसी दिन स्वामी नारायण का जन्म हुआ था। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है स्वामी नारायण जयंती और महत्व।

Image

Swaminarayan Jayanti Date 2024

Swaminarayan Jayanti Date 2024: स्वामी नारायण का जन्म राम नवमी के दिन हुआ था। इस कारण हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन स्वामी नारायण की जयंती मनाई जाती है। स्वामी नारायण ने लाखों लोगों से सनातन धर्म के प्रति प्रेरित किया है। उन्होंने पूरी दुनिया में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया है। उनकी शिक्षा से काफी लोग प्रेरित हुए हैं। स्वामीनारायण को सहजानंद स्वामी के रूप में भी जाना जाता है। इन्होंने स्वामीनारायण संप्रदाय की स्थापना की थी। इस संप्रदाय को मानने वाले लोग स्वामी नारायण की जयंती को बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है स्वामी नारायण जयंती है और क्या है इसका महत्व।

Swaminarayan Jayanti Date 2024 (स्वामी नारायण जंयती डेट 2024)

हर साल स्वामी नारायण जयंती चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल नवमी तिथि 17 अप्रैल को पड़ रही है। ऐसे में स्वामी नारायण जयंती 17 अप्रैल को मनाई जाएगी।

Swaminarayan Jayanti Puja Vidhi (स्वामी नारायण पूजा विधि)

  • स्वामीनारायण जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर शुद्ध जल से स्नान करें।
  • स्नान करने के बाद घर की सफाई करें और पूजा की तैयारी करें।
  • भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति को पालने में रखें और उसे सजाएं।
  • फिर कुमकुम, चावल और अन्य पूजन सामग्री से भगवान की पूजा करें और फूल चढ़ाएं।
  • पूजा के बाद भगवान की आरती करें और उन्हें भोग लगाएं।

Swaminarayan Jayanti Importance (स्वामी नारायण जंयती महत्व)

स्वामीनारायण के शिष्य हर साल इस शुभ दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान स्वामीनारायण की मां भक्ति माता उन्हें घनश्याम कहती थीं जबकि उनके पिता उन्हें धर्म देव कहते थे।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article