Surya Rashi Parivartan In Vrishabha 2025: सूर्य देव हर 30 दिन में अपनी राशि बदलते हैं। इस समय ये मेष राशि में गोचर कर रहे हैं और 14 मई 2025 की रात 11 बजकर 51 मिनट से ये वृषभ राशि में गोचर करने लगेंगे। कुछ राशियों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। इन राशियों की किस्मत बदल जाएगी। धन-धान्य के रास्ते खुलेंगे। चलिए जानते हैं वो कौन सी 4 राशियां हैं जिनके लिए ये गोचर बेहद शुभ साबित होने वाला है।
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: इन राशियों की खोलेगा किस्मत
मेष राशि -मेष राशि वालों को इस गोचर से लाभ मिलेगा।एक से अधिक स्रोतों से कमाई होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आप अपने रुचि के काम को अपने पेशे में बदल सकते हैं। इनकम में बढ़ोतरी होगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे।
वृषभ राशि - वृषभ राशि वालों के लिए भी ये गोचर बेहद लकी साबित होगा। इस गोचर के दौरान सूर्य कर्क राशि के ग्यारहवें भाव जो कि आय, लाभ, मित्र और विस्तार का भाव होता है उसमें गोचर करेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी बढ़िया हो जाएगी। जो जातक वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वे अपने जीवनसाथी के साथ एक अच्छा समय साझा करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में भी तरक्की मिलेगी।
कन्या राशि - कन्या राशि वालों के लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा। पेशेवर रूप से देखा जाए तो कार्यक्षेत्र का माहौल आपके लिए संतोषजनक रह सकता है। जो जातक विदेशी ग्राहकों से साथ डीलिंग का काम करते हैं, उनके लिए यह अवधि काफी शुभ रहेगी। करियर में खूब तरक्की मिलेगी।
कर्क राशि - कर्क राशि वालों के लिए भी सूर्य का गोचर बेहद लकी साबित होगा। इस राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी। नौकरी के बढ़िया ऑफर आ सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि होगी।
