अध्यात्म

7 दिसंबर से वक्री मंगल इन राशि वालों को पहुंचाएगा कष्ट तो इनका करेगा भला!

Mangal Vakri 2024: 7 दिसंबर से मंगल ग्रह कर्क राशि में वक्री हो गया है। इस ग्रह के वक्री होते ही कुछ राशि वालों की जिंदगी में भूचाल आ सकता है। ऐसे में कुछ विशेष उपायों को करके आप मंगल को शांत कर सकते हैं।

Image

Mangal Vakri 7 Dececmber 2024

Mangal Vakri 2024: मंगल ग्रह 7 दिसंबर 2024 को कर्क राशि में वक्री हो गया है। इस ग्रह के वक्री होने से कुछ राशियों पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इन राशि के लोगों के जीवन में भूचाल आ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो सकता है। यह समय लड़ने का नहीं बलकि अपनी समस्याओं को सुलझाने का है। चलिए जानते हैं मंगल के वक्री होने से किन राशियों को होगी परेशानी।

वक्री मंगल इन राशियों का करेगा नुकसान

मेष राशि

मंगल के वक्री होने के कारण आपकी सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है और आप कम संतुष्‍ट महसूस कर सकते हैं। आपको करियर में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपको इस दौरान पैसों का काफी नुकसान हो सकता है। इस दौरान आपको काफी संभलकर चलना होगा।

वृषभ राशि

मंगल के वक्री होने से वृषभ राशि वालों के साहस और दृढ़ संकल्‍प की कमी हो सकती है। आप और आपके पार्टनर के बीच समस्‍याएं पैदा होने की आशंका है। हो सकता है इस दौरान आपको नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर न मिले। व्‍यापार के क्षेत्र में भी नुकसान होने की संभावना है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को परिवार में समस्‍याएं आ सकती हैं और आपको कर्ज का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ कुछ समस्‍या होने के संकेत हैं। व्‍यापार के क्षेत्र में यदि व्‍यापारी नई रणनीति नहीं अपनाते हैं, तो उन्‍हें नुकसान होने की आशंका है। निजी स्‍तर पर आप अपने जीवनसाथी की बातों से नाराज हो सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि में मंगल के वक्री होने के दौरान पंचम और दशम भाव के स्‍वामी मंगल आपके पहले भाव में वक्री होंगे। इस समय आप अपने बच्‍चों के विकास में अधिक रुचि रखेंगे और इस दिशा में अधिक मेहनत करते हुए नज़र आएंगे। करियर के मामले में आप उच्‍च मुनाफे और अधिक संतुष्टि पाने की चाहत में नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं।

वक्री मंगल इन राशियों को पहुंचाएगा लाभ

तुला राशि

तुला राशि वालों की इस दौरान सभी यात्राएं सफल होंगी। करियर के मामले में आप इस समय संतुष्‍ट महसूस करेंगे और आपको काम के कई नए अवसर भी मिलने के संकेत हैं। इस समय आप नए रिश्‍ते बनाएंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आर्थिक स्‍तर पर आप अधिक पैसा कमाएंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए भी मंगल का वक्री होना लाभकारी साबित होगा। करियर में आप अच्छा करेंगे। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं। सैलरी में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान आपके सारे सपने पूरे होंगे।

मंगल के वक्री होने पर करें ये उपाय

-मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।

-घर में मंगल यंत्र की स्‍थापना कर उसकी पूजा करें।

-गरीब लोगों को लाल मूंग दाल, तांबे के बर्तन, सोना और कपड़े का दान करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article