धनवर्षा को रेडी हो जाएं इन 5 राशियों के लोग, बन गया नवपंचम राजयोग

Surya Guru Navpancham Yog: देवगुरु बृहस्पति और ग्रहों के राजा सूर्य ने एक-दूसरे से 120 डिग्री पर आकर नवपंचम योग का निर्माण कर लिया है। इस योग से कुछ राशि वालों को बंपर लाभ होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इस योग से लाभ होगा।

Surya Guru Navpancham Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति और उनके बीच बनने वाले कोणीय संबंधों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 5 मार्च की रात 10 बजकर 41 मिनट पर सूर्य और गुरु ने एक-दूसरे से 120 डिग्री की दूरी बनाते हुए नवपंचम योग का निर्माण किया है। वर्तमान समय में गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं, जबकि सूर्य कुंभ राशि में विराजमान हैं। इन दोनों ग्रहों के बीच बना यह शुभ संबंध कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है।

बन गया नवपंचम योग

बन गया नवपंचम योग

ज्योतिष के अनुसार सूर्य को आत्मविश्वास, पद, प्रतिष्ठा और नेतृत्व का कारक माना जाता है, जबकि गुरु ज्ञान, भाग्य, विस्तार और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब ये दोनों ग्रह अनुकूल स्थिति में होते हैं और उनके बीच नवपंचम योग बनता है, तो यह जीवन के कई क्षेत्रों में प्रगति और अवसरों के संकेत देता है। खास तौर पर कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक साबित हो सकता है।

End of Feed