2026 में रमजान कब खत्म होगा (Ramadan ending 2026): रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं और अल्लाह की इबादत में ज्यादा समय बिताते हैं। पूरे महीने संयम, दान और नेक कामों पर जोर दिया जाता है। रमजान खत्म होने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है, जिसका लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित होता है, इसलिए हर साल रमजान की शुरुआत और अंत की तारीख बदल जाती है। यहां जानें 2026 में रमजान कब खत्म होगा, रमजान 2026 एंड डेट क्या है, और रमजान 2026 का पाक महीना किस तारीख को खत्म होगा।
2026 में रमजान कब खत्म होगा
जैसा कि हमने शुरुआत में बताया, इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा के हिसाब से चलता है, इसलिए रमजान की शुरुआत और अंत चांद दिखने पर तय होता है। अगर चांद सामान्य समय पर दिखाई देता है तो ही इसकी सही डेट क्या हो सकती है, चलिए जानते हैं।
रमजान 2026 एंड डेट
साल 2026 में रमजान की शुरुआत 18 फरवरी से हुई थी। ऐसे में रमजान का आखिरी रोजा 19 या 20 मार्च 2026 को हो सकता है। यानी रमजान 2026 एंड डेट 19 या 20 मार्च 2026 के आसपास हो सकती है, इस दिन ही रमजान खत्म होने की संभावना है।
रमजान 2026 का पाक महीना किस तारीख को खत्म होगा
रमजान का पाक महीना आमतौर पर 29 या 30 दिनों का होता है। यह पूरी तरह चांद पर निर्भर करता है। 2026 में भी रमजान के 19 या 20 मार्च को खत्म होने की संभावना जताई जा रही है। जैसे ही शाव्वाल का चांद दिखाई देता है, रमजान का महीना समाप्त हो जाता है।
2026 में ईद कब है (2026 Mein Eid Kis Din Hai)
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान खत्म होने के बाद अगले दिन ईद-उल-फितर मनाई जाती है। यानी अगर 19 मार्च की शाम को चांद दिखाई देता है तो 20 मार्च 2026 को ईद मनाई जा सकती है। वहीं अगर चांद एक दिन बाद नजर आता है तो ईद 21 मार्च 2026 को भी हो सकती है। हालांकि ईद की सही तारीख चांद दिखने के बाद ही तय होती है।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 2026 में रमजान कब खत्म होगा, रमजान 2026 एंड डेट क्या है, या रमजान 2026 का पाक महीना किस तारीख को खत्म होगा, तो ऊपर दी गई जानकारी से आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं।
