सूर्य ग्रहण समाप्त, ग्रहण के बाद जरूर करें अन्न का दान
आज सूर्य ग्रहण कितने बजे से लग रहा है? सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? सूर्य ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा? ग्रहण काल में क्या नहीं करना चाहिए? यहां आपको मिलेगा हर सवाल का जवाब।
सूर्य ग्रहण समाप्त, ग्रहण के बाद जरूर करें अन्न का दान
सूर्य ग्रहण के साथ शनि का राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर 29 मार्च से लग रही है साढ़े साती और ढैय्या तो किन्हें मिल रही है मुक्ति
Surya Grahan 2025 End Time Live: सूर्य ग्रहण कब समाप्त हो रहा है और ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए
Surya Grahan 29 March 2025 Live: सूर्य ग्रहण लाइव
Surya Grahan Kaha Kaha Laga Hai: सूर्य ग्रहण कहां-कहां लगा है
Surya Grahan 2025 Today End Time Live: सूर्य ग्रहण कब खत्म होगा
Surya Grahan 2025 In India Live: गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें-क्या ना करें
- गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह का ग्रहण न तो देखना चाहिए और न ही इस दौरान घर से बाहर निकलना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में भूलकर भी चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे गर्भ में पल रहे बच्चे में शारीरिक दोष पैदा होने की संभावना रहती है।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में उठने-बैठने के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर में कहीं भी ताला नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसका असर शिशु के अंगों पर पड़ सकता है।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में धातु के गहने या वस्तुएं जैसे हेयर पिन आदि नहीं पहनने चाहिए।
- ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को सोने से बचना चाहिए। लकिन अगर ज्यादा थकावट हो रही है तो आप आराम कर सकती हैं।
- ग्रहण के समय प्रेग्नेंट महिला को किसी भी प्रकार के भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर शरीर में बहुत कमजोरी महसूस हो रही है तो आप जूस या फल का सेवन कर सकती हैं।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नंगी आंखों से भूलकर भी नहीं देखना चाहिए।
