अध्यात्म

Shani Dev Rashi Parivartan 2025: आज से इन राशियों पर शुरू होगी शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या, वहीं तीन राशियों पर चांदी के पाये से चलेंगे शनि देव

Shani Dev Rashi Parivartan 2025: आज यानी 29 मार्च को रात 11 बजकर 1 मिनट पर शनि देव अपनी प्रिय राशि कुंभ को छोड़ गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए शनि का ये राशि परिवर्तन किन राशियों पर शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या का कहर बरपाएगा।

Image

shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2025

Shani Dev Rashi Parivartan 2025: 29 मार्च 2025, शनिवार को शनि देव अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। आज रात 11 बजकर 1 मिनट से कर्मफल दाता शनि मीन राशि में गोचर शुरू कर देंगे। शनि के मीन राशि में आते ही कुछ राशि वालों को शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से राहत मिलेगी तो कुछ पर इसका असर शुरू हो जाएगा। जानिए 29 मार्च से किन राशियों पर शुरू होगी साढ़े साती और ढैय्या तो किन्हें मिलेगी इससे मुक्ति।

शनि साढ़े साती 2025 मेष राशि (Shani Sade Sati 2025 Mesh Rashi)

29 मार्च 2025 की रात 11 बजकर 1 मिनट पर मेष राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी। इस राशि वालों पर अगले ढाई साल तक साढ़े साती का पहला चरण रहेगा। ये चरण आपके लिए कैसा रहेगा इसके लिए आप विद्वान ज्योतिषी को अपनी कुंडली दिखाकर सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

शनि साढ़े साती 2025 कुंभ राशि (Shani Sade Sati 2025 Kumbh Rashi)

29 मार्च 2025 से कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण शुरू हो जाएगा क्योंकि शनि आपकी राशि में चांदी के पाये से चलेंगे। इसलिए ये चरण आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा।

शनि साढ़े साती 2025 मीन राशि (Shani Sade Sati 2025 Meen Rashi)

29 मार्च से मीन राशि पर साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू होगा। ज्योतिष अनुसार साढ़े साती का ये चरण सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है।

शनि साढ़े साती 2025 मकर राशि (Shani Sade Sati 2025 Makar Rashi)

29 मार्च 2025 में मकर राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।

शनि ढैय्या 2025 कर्क और वृश्चिक (Shani Dhaiya 2025 Kark And Vrishchika)

29 मार्च 2025 को कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। दोनों ही राशियों पर शनि चांदी के पाये से चलेंगे जो कि बेहद शुभ माना जाता है।

शनि ढैय्या 2025 सिंह और धनु (Shani Dhaiya 2025 Singh And Dhanu Rashi)

29 मार्च से सिंह और धनु राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रारंभ हो जाएगा और अगले ढाई साल तक आप पर ये दशा बनी रहेगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article