अध्यात्म

Surya Grahan 2023 Timings in India: सूर्य ग्रहण कितने बजे खत्म होगा, जानें इस दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या काम नहीं करना है

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 20, 2023, 07:38 AM IST

Surya Grahan (Solar Eclipse) April 2023 Date and Time in India: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगना शुरू हो गया है। ग्रहण की शुरुआत सुबह 7 बजकर 5 मिनट से हुई है और समाप्ति 12 बजकर 29 मिनट पर होगी। गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।

Image

Solar Eclipse 2023 Date: 20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाओं बरतें विशेष सावधानी

Surya Grahan or Solar Eclipse April 2023 Date and Time in India: सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 7 बजकर 5 मिनट से हो चुकी है और समाप्ति दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगी। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूर्य ग्रहण एक अशुभ घटना है जिसका नकारात्मक प्रभाव हमारे स्वास्थ्य और जीवन पर पड़ता है। इसलिए इस दौरान कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के समय विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को सतर्क रहने की जरूरत होती है। जानिए साल का पहला सूर्य ग्रहण कब, कैसे और कहां देगा दिखाई और गर्भवती महिलाओं को इस दौरान क्या बरतनी होगी सावधानी।

साल 2023 के पहले सूर्य ग्रहण के बारे में जानें (Solar Eclipse 2023 Date And Time)

  • साल का पहला सूर्य ग्रहण संकर सूर्य ग्रहण होगा। ऐसा ग्रहण एक दशक बाद लगने जा रहा है।
  • संकर सूर्य ग्रहण इससे पहले 2013 में लगा था और अब 2023 में 20 अप्रैल को ये ग्रहण लग रहा है।
  • सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या पर मेष राशि में लगा है।
  • सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
  • ज्योतिषियों अनुसार ग्रहण गर्भवती महिलाओं को जरूर प्रभावित करेगा।
  • सूर्य ग्रहण दक्षिण/पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
  • सूर्य ग्रहण सुबह 07:05 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा।

गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के समय क्या करें और क्या नहीं? (What Should Pregnant Women Do And What Not To Do During Solar Eclipse?)

  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए और न ही ग्रहण के समय घर से बाहर निकलना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाएं सूर्यग्रहण के समय भूलकर भी चाकू-कैंची या किसी भी धारदार वस्तु का इस्तेमाल न करें। मान्यता है कि इससे बच्चा शारीरिक दोष के साथ पैदा होता है।
  • ज्योतिषियों अनुसार ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को केवल दुर्वा घास के बिस्तर पर बैठना चाहिए और संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर में कहीं भी ताला नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इसका असर शिशु के अंगों पर पड़ सकता है।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में सोना नहीं चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

भारत में कई जगह गर्भवती महिलाएं इन परंपराओं और सावधानियों का ग्रहण के समय पालन करती आ रही हैं। हालांकि विज्ञान इस बात की पुष्टी नहीं करता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूर्य ग्रहण लगने से प्रकृति में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ने लगता है इसलिए धर्मग्रंथों में ग्रहण के समय संयम पूर्वक रहने की सलाह दी गई है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article