अध्यात्म

Surya Grahan 2025: इस राशि और नक्षत्र में लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए किन्हें देगा लाभ

Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण मार्च में लगने जा रहा है। ये एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा जो कि चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगेगा। जानिए इस ग्रहण का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Image

Surya Grahan 2025

Surya Grahan 2025: इस साल कुल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। जिनमें से पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा। तो वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। दोनों ही खंडग्रास सूर्य ग्रहण होंगे। ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता। इसलिए इस दौरान कई तरह के कार्यों को करने की मनाही हो जाती है। चलिए जानते हैं मार्च में लगने वाला सूर्य ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में लगने जा रहा है और इस ग्रहण का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लग रहा है (Saal Ka Pehla Surya Grahan Kab Hai 2025)

साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर होगी और समाप्ति दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर होगी।

इस राशि और नक्षत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण

ये सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। तो वहीं इस दिन मीन राशि में सूर्य और राहु के अलावा शुक्र, बुध और चंद्रमा भी उपस्थित होंगे। जबकि द्वादश भाव में शनि महाराज विराजमान होंगे।

इन्हें मिलेगा लाभ

साल के पहले सूर्य ग्रहण से मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में जन्मे लोगों को खूब लाभ प्राप्त होगा। इन लोगों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो जाएगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। विदेश में नौकरी प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article