शुक्र इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और 27 फरवरी से बुध भी इस राशि में आ जायेंगे। ऐसे में 27 फरवरी को शुक्र और बुध की मीन राशि में युति होगी। जो 7 मई 2025 तक बनी रहेगी। इन दोनों ग्रहों के गोचर से लक्ष्मीनारायण और नीचभंग योग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए ये समय बेहद फलदायी साबित होगा। इस दौरान आपको खूब लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नौकरी से संबंधि मामलों में भी फायदा मिलेगा। शिक्षा और प्रेम के लिए भी यह अनुकूल स्थिति कही जाएगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भी ये समय कल्याणकारी रहेगी। अष्टम भाव में शुक्र-बुध की युति आपको अप्रत्याशित रूप से लाभान्वित कर सकती है। आपके रूके हुए काम बनने लगेंगे। जिनसें आपको अच्छा फायदा भी मिल सकता है। यात्राएं फायदेमंद रहेंगी।
कन्या राशि
आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आर्थिक मामलों के लिए भी समय शुभ रहेगा। विदेश में नौकरी प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य सुख मिलेगा।
धनु राशि
यह युति आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकती है, विशेषकर घर गृहस्थी से जुड़े मामलों में आपको खूब लाभ प्राप्त होगा। लग्जरी आइटम खरीदने में भी यह युति आपके लिए मददगार हो सकती है। भूमि और भवन के सुख को बढ़ाने में भी ये युति सहायक साबित होगी।
