अध्यात्म

Surya Grahan 2025 Date: चंद्र ग्रहण के बाद मार्च में ही लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, अभी से नोट कर लें डेट और टाइम

Surya Grahan 2025 Date: मार्च 2025 में साल का पहला चंद्र ग्रहण तो लगेगा ही साथ में पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या पर लगेगा।

Image

Surya Grahan 2025 Date

Surya Grahan 2025 Date: 14 मार्च 2025 को होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा तो इसके ठीक 15 दिन बाद चैत्र अमावस्या पर पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा। ये ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। इस दिन मीन राशि में सूर्य और राहु के साथ ही शुक्र, बुध और चंद्रमा भी उपस्थित होंगे। जानकारी अनुसार ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। चलिए जानते हैं साल के पहले सूर्य ग्रहण की तारीख और टाइम।

सूर्य ग्रहण कब लग रहा है 2025 (Surya Grahan 2025 Date And Time)

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 की दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। ये एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा जो कि चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लग रहा है।

29 मार्च का सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा (Surya Grahan Kaha Kaha Dikhega)

  • जर्मनी
  • फ्रांस
  • हंगरी
  • आयरलैंड
  • मोरक्को
  • बरमूडा
  • बेल्जियम
  • उत्तरी ब्राज़ील
  • फिनलैंड
  • डेनमार्क
  • ऑस्ट्रिया
  • लिथुआनिया
  • स्विट्जरलैंड
  • ग्रीनलैंड
  • कनाडा का पूर्वी भाग
  • बारबाडोस
  • बारबाडोस
  • डेनमार्क
  • ऑस्ट्रिया
  • इंग्लैंड और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र
  • हॉलैंड
  • पुर्तगाल
  • उत्तरी रूस
  • स्पेन
  • सूरीनाम
  • स्वीडन
  • पोलैंड
  • पुर्तगाल
  • नॉर्वे
  • यूक्रेन

29 मार्च का सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं (29 March Ka Surya Grahan Bharat Me Dikhega Ya Nahi)

भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां पर इस ग्रहण का कोई महत्व नहीं होगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article