अध्यात्म

Chandra Grahan 2025 Pregnancy Effect In Hindi: 14 मार्च के चंद्र ग्रहण में प्रेग्नेंट महिलाओं को रहना होगा सतर्क, नहीं तो बिगड़ सकती है तबीयत!

Chandra Grahan 2025 Pregnancy Effect In Hindi: धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी की सलाह दी जाती है। 14 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण है। ऐसे में जानें किन बातों का ध्यान रखना होगा।

Image

Chandra Grahan Pregnancy Effects

Chandra Grahan 2025 Pregnancy Effect In Hindi: 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को होली वाले दिन लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर। ये ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष सावधानियां बरतनी होगी। जिससे ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सके। चलिए जानते हैं ग्रहण के समय प्रेग्नेंट महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

चंद्र ग्रहण 2025 गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानियां (Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare Kya Na Kare)

ग्रहण के दौरान चंद्रमा राहु की छाया में होता है, जो महिलाओं को भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है। जिसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है इसलिए ही गर्भवती माताओं को चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

  • गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण से निकलने वाली हानिकारक किरणों का गर्भ में पल रहे बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान कैंची या ब्लेड जैसे किसी भी नुकीले उपकरण का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान खाने से भी बचना चाहिए। हालांकि गर्भवती महिलाएं सात्विक भोजन का सेवन कर सकती हैं।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरीके से चांद की रोशनी के सामने नहीं आना चाहिए। इसके लिए उन्हें खिड़कियां और दरवाज़े ढक कर रखने चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान मन ही मन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के बाद स्नान जरूर करना चाहिए।
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को ग्रहण के समय सेफ्टी पिन, चूड़ियां और पिन जैसे किसी भी धातु के आभूषण नहीं पहनने चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान सोने से बचना चाहिए।

चंद्र ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं (Chandra Grahan Sutak 2025)

14 मार्च 2025 के चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के कार्य पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article