Surya Grahan Upay 2024: इस बार 8 अप्रैल 2024 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो सूर्य ग्रहण महज एक खगोलीय घटना है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसे शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान हमारे आस-पास की हर चीज प्रभावित होती है। इससे पहले साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगा था। ग्रहण का प्रभाव हर व्यक्ति से पशु पक्षि हर किसी पर पड़ता है। ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा निकलती हैं। इस दौरान कुछ उपायों को करने से ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान किन उपायों को करना चाहिए।
Surya Grahan Upay 2024 (सूर्य ग्रहण के उपाय)
- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने साथ नारियल रखना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद इस नारियल को बहते पानी में प्रवाहित कर दें। इससे ग्रहण का प्रभाव खत्म हो जाता है।
- ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहण के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान करना चाहिए और हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। माना जाता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है।
- यदि आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर है तो इसे ठीक करने के लिए ग्रहण समाप्ति के बाद गेहूं, लाल चंदन और गुड़ का दान करें। ऐसा करने से जीवन में तरक्की आती है और अशुभ प्रभाव से भी बचा जा सकता है।
- ग्रहण के दौरान मन ही मन भगवान का नाम जपें। गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते रहें। ऐसा करने सूर्य ग्रहण का आप पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
- सूर्य ग्रहण के दिन अपने पिता की सेवा करें। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य देव को पितृ तत्व माना जाता है। सूर्य ग्रहण के दिन जो भी व्यक्ति पिता की सेवा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
