Surya Grahan 2024 Sutak Time: सूर्य ग्रहण का सूतक शुरू, जानिए कब लगे ग्रहण

Solar Eclipse 2024, Surya Grahan Sutak Date and Time in Noida, Lucknow, Patna, Mumbai, Jaipur, Delhi, Bihar: किसी भी ग्रहण से पहले उसका सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल वो अवधि है जब हर तरह के शुभ कार्यों को करने की मनाही हो जाती है। चलिए आपको बताते हैं 2 अक्टूबर के सूर्य ग्रहण का सूतक कब से शुरू हो रहा है।

Surya Grahan 2024 Sutak Time in India (सूर्य ग्रहण सूतक टाइम 2024): धर्म ग्रंथों में सूतक काल को अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करने पर पाबंदी होती है। चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है तो वहीं सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू होता है। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि क्या 2 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक मान्य होगा या नहीं। चलिए आपको बताते हैं साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के सूतक के बारे में।

Surya Grahan Sutak

Surya Grahan 2024 Sutak time

साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की तारीख और टाइम (Second Surya Grahan 2024 Date And Time)

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को यानि 02 अक्टूबर 2024 को बुधवार के दिन लगने जा रहा है। पंचांग अनुसार सूर्य ग्रहण का आरंभ 2 अक्टूबर की रात 09 बजकर 13 मिनट पर होगा और इसका अंत देर रात 03 बजकर 17 मिनट पर होगा। ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 4 मिनट की होगी।

End of Feed