अध्यात्म

Surya Grahan 2024 Dos and Don'ts: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या ना करें, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 8, 2024, 08:35 PM IST

Surya Grahan 2024 Do's and Don'ts: धार्मिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। जानिए ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव सबसे ज्यादा किस पर पड़ता है और इस दिन क्या करें-क्या ना करें।

Image

Surya Grahan 2024 Do's and Don'ts

Surya Grahan 2024 Kya Kare Or Kya Na Kare: सूर्य ग्रहण अशुभ घटना मानी जाती है। इसलिए इस दौरान खाना बनाने से लेकर खाने तक कई कार्यों पर पाबंदी होती है। मान्यता है ग्रहण काल में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त नहीं होती। इसलिए इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य भी नहीं किये जाते हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट से लगने जा रहा है और इसकी समाप्ति 9 अप्रैल की सुबह 2 बजकर 22 मिनट पर होगी। यहां जानिए ग्रहण काल में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

सूर्य ग्रहण के समय क्या करें और क्या ना करें (Surya Grahan 2024 Do's and Don'ts)

  • सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य को अपनी नग्न आंखों से भूलकर भी नहीं देखना चाहिए।
  • ग्रहण काल के दौरान भगवान की मूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए और न ही किसी मंदिर में प्रवेश करना चाहिए।
  • ग्रहण के समय मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं जो ग्रहण के उपरांत ही खोले जाते हैं।
  • यदि आप बीमार नहीं हैं या अत्यधिक बुजुर्ग या बालक नहीं हैं तो आपको ग्रहण में न तो भोजना बनाना चाहिए और न ही खाना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए।
  • ग्रहण के समय आपको तेल मालिश नहीं करनी चाहिए।
  • ग्रहण काल में बाल, दाढ़ी या नाखून भी नहीं काटने चाहिए।
  • ग्रहण काल में यात्रा करने से भी बचना चाहिए।
  • ग्रहण शुरू होने से पूर्व ही आपको दूध, अचार, चटनी, दही, घी, मुरब्बा जैसी भोज्य सामग्री में कुशा या तुलसी दल डालकर रख देना चाहिए।
  • यदि आप गर्भवती महिला हैं या आपके घर में कोई गर्भवती महिला है तो ग्रहण काल की अवधि में किसी तरह की कटाई-सिलाई और बुनाई नहीं करनी चाहिए।
  • ग्रहण काल में धार्मिक ग्रंथो का पाठ और किसी शुभ मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे ग्रहण का बुरा प्रभाव भी नहीं पड़ता है।
  • ग्रहण काल के समय गर्भवती महिलाओं को अपने उदर पर गाय के गोबर से पतला लेप लगा लेना चाहिए और इसके अलावा अपने सिर को भृी पल्लू से ढक कर उस पर थोड़ा सा गेरू लगा लेना चाहिए। इससे भी ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
  • ग्रहण के समय दान का संकल्प लेना चाहिए
  • ग्रहण काल में मंत्रों का जाप अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता अनुसार यदि ग्रहण के समय कोई मंत्र जाप करते हैं तो उसका कई हज़ार गुना फल आपको प्राप्त हो सकता है।
  • यदि आपके परिवार में कोई व्यक्ति अत्यधिक बीमार हो तो उसके लिए ग्रहण की अवधि में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • ग्रहण काल के दौरान पितरों का श्राद्ध करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें (Surya Grahan Ke Baad Kya Kare)

सूर्य ग्रहण के बाद घर की सफाई करें। साथ ही स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। इसके अलावा कई लोग ग्रहण के समय पहने गए कपड़े भी घर में नहीं रखते। वे उन कपड़ों का दान कर देते हैं। मान्यता है ऐसा करने से ग्रहण का अशुभ प्रभाव खत्म हो जाता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article