Surya Grahan 2024 How to Watch: 8 अप्रैल 2024 को सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 12 मिनट से लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति 9 अप्रैल की सुबह 2 बजकर 22 मिनट पर होगी। ये खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण के समय सूर्य चंद्रमा की छाया से पूरी तरह से ढक जाता है। जिस वजह से कई जगहों पर कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा जाता है। इस स्थिति को पूर्ण सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। जानिए साल का पहला सूर्य ग्रहण कैसे और कहां देख सकते हैं।
Surya Grahan Live Streaming (सूर्य ग्रहण लाइव यहां देखें)
अगर आपके इलाके में सूर्य ग्रहण नहीं लगना है तो भी आप इस अद्भुत घटना का दीदार कर सकते हैं। यूट्यूब पर कई चैनल ग्रहण की लाइव घटना का प्रसारण करते हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA की वेबसाइट पर भी आप इस सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। ये लाइव स्ट्रीमिंग नासा के यूट्यूब चैनल पर भी होगी।
How To Watch Surya Grahan (सूर्य ग्रहण कैसे देखें)
सूर्य ग्रहण नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता है। क्योंकि इससे आंखों की रोशनी जाने का खतरा रहता है। सूर्य ग्रहण देखने के लिए स्पेशल तरह के चश्मे आते हैं या इसे देखने के लिए आप टेलीस्कोप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Kha Kha Dikhai Dega Surya Grahan (कहां-कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रहण)
8 अप्रैल 2024 को पूर्ण सूर्य ग्रहण मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा से होते हुए उत्तरी अमेरिका के ऊपर से गुजरेगा। इस दौरान सूर्य ग्रहण का खूबसूरत नजारा पश्चिमी यूरोप पेसिफिक,उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में भी देखा जा सकेगा। हालांकि भारत में ये ग्रहण नहीं देखा जाएगा क्योंकि इस समय यहां रात रहेगी।
1971 में लगा था ऐसा ग्रहण
जानकारी अनुसार ऐसा सूर्य ग्रहण साल 1971 में देखा गया था। 8 अप्रैल 2024 के सूर्य ग्रहण के बाद आने वाले कई सालों तक ऐसा ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा। इस ग्रहण के दौरान चांद सूर्य को लंबे समय तक ढककर रखेगा। बताया जा रहा है कि आसमान में करीब 7.5 मिनट तक अंधेरा छा जाएगा। जिन जगहों पर पूर्ण ग्रहण लगेगा वहां दिन के समय ही कुछ देर के लिए रात हो जाएगी।
