अध्यात्म

Chandra Grahan 2024 Date: मार्च में लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, ये 4 राशियां हो जाएं सावधान!

Chandra Grahan 2024 Date: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को होली वाले दिन लगने रहा है। ज्योतिषशास्त्र अनुसाार ये ग्रहण कई राशियों के लिए खतरनाक साबित होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Lunar Eclipse 2024 Date

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2024 Date: मार्च के महीने में साल 2024 का पहला ग्रहण लगने जा रहा है। जो एक चंद्र ग्रहण होगा। ये चंद्र ग्रहण 25 मार्च को होली (Holi 2024 Date) वाले दिन लगेगा। ज्योतिष की मानें तो इस ग्रहण का होली त्योहार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है और ज्योतिष में इस ग्रहण को वास्तविक ग्रहण नहीं माना जाता। जिस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होता। जानिए ये चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए अशुभ साबित होगा।

मेष राशि (Aries)

साल का पहला चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के लिए परेशानियां लेकर आएगा। करियर लाइफ उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रह सकती है। अपने चाहने वालों के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रह सकता है। ऐसे में आपको विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए भी ये ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। ग्रहण के प्रभाव से आपको करियर में काफी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। बॉस के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा। नहीं तो सेहत ज्यादा बिगड़ जाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए भी ये चंद्र ग्रहण अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। नौकरी में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी नौकरी के ऑफर आने के कम ही आसार हैं। आपको इस दौरान अपनी वाणी पर विशेष संयम बरतना होगा। प्रेमी या प्रेमिका के साथ किसी बात को लेकर गंभीर झगड़ा हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए भी ये ग्रहण परेशानियां लेकर आएगा। करियर से लेकर लव लाइफ तक में दिक्कतें आ सकती हैं। बनता हुआ कोई काम बिगड़ सकता है। ऑफिस में बेवजह के वाद-विवादों से बचना होगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article