Surya Grahan 2023: अप्रैल में इस तारीख को लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं-जानें पूरी डिटेल

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 28, 2023, 03:07 PM IST

Surya Grahan 2023 In April: साल 2023 का पहला ग्रहण अप्रैल में लगने जा रहा है। ये एक सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) होगा। क्या इस खगोलीय घटना का अद्भुत नजारा भारत के लोग देख पाएंगे और किन लोगों को ये ग्रहण प्रभावित करेगा। जानें इस ग्रहण की पूरी डिटेल।

Surya Grahan 2023 Date: ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्य ग्रहण सीधे तौर पर हमारे जीवन को प्रभावित करता है। पूरी दुनिया के लोग इस खगोलीय घटना को देखने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। सूर्य ग्रहण की घटना सिर्फ अमावस्या के दिन ही घटित होती है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूर्य को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान कई तरह की सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। साल 2023 में पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में लगने जा रहा है। जानिए ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और क्या इसका सूतक काल मान्य होगा। जानें इस ग्रहण से जुड़ी हर एक जानकारी।

surya grahan 2023

अप्रैल में लगने वाला सूर्य ग्रहण कई राशि वालों की जिंदगी बदल देगा

सूर्य ग्रहण 2023 तिथि, समय और स्थान

सूर्य ग्रहण डेट20 अप्रैल 2023
दिनगुरुवार
सूर्य ग्रहण तिथिवैशाख मास कृष्ण पक्ष अमावस्या
सूर्य ग्रहण प्रारंभ समयप्रातः काल 7:05 बजे
सूर्य ग्रहण समाप्त समयदोपहर 12:29 बजे
दृश्यता का क्षेत्रकंबोडिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण पेसिफिक सागर, चीन, अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर, न्यूजीलैंड
सूतक टाइमभारत में ये ग्रहण नहीं दिख रहा है इसलिए इसका सूतक नहीं लगेगा
विशेष जानकारी: ये सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य मान नहीं होगा। इसलिए इसका सूतक काल नहीं लगेगा और न ही इस ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के कार्यों पर कोई पाबंदी होगी। ये एक कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा। जो पंचांग अनुसार मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा। ज्योतिष अनुसार इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर ही इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।

End of Feed