Five Planets Parade To Begin Tonight: 28 मार्च 2023 को बृहस्पति, बुध, शुक्र, मंगल व यूरेनस रात्रि में आसमान में एक साथ दिखाई देंगे। याद रहे ये सभी एक सीधी रेखा में दिखाई नहीं देंगे। एक ही समय पर पांच अलग अलग ग्रह आकाश में दिखेंगे। इस घटना का बहुत ज्यादा सम्बन्ध राशियों पर नहीं है। ग्रह कब किस राशि में प्रवेश किया, कब तक रहा व अस्त रहा इसका प्रभाव पड़ता है। इसी दिन एक बड़ी घटना घट रही है। गुरु 28 को ही मीन राशि में अस्त हो रहे हैं। सूर्य व गुरु एकसाथ मीन में रहेंगे।क्या दोनों का सम्बंध है? दोनों दो अलग अलग विषय है।प्रभाव तो पड़ेगा 28 मार्च को गुरु व सूर्य का एकसाथ मीन में होने का जिसका स्वामी गुरु है, जहां पहले से गुरु गोचर रत हैं। सूर्य का मीन राशि में प्रवेश प्रत्येक राशियों को प्रभावित करेगा। यह प्रभाव एक माह तक रहेगा। यह संक्रांति मेष, कन्या व तुला राशि को विशेष लाभान्वित करेंगे। कन्या राशि के लोग नौकरी में सफल रहेंगे। कर्क व सिंह के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब जनते हैं इसका राशिफल...
मेष राशि
इस राशि के जातक जॉब में स्थान या पद परिवर्तन करेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे और परिवर्तन की भी संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
वृषभ राशि
व्यवसाय में संघर्ष का समय है।धन का व्यय यात्रा में हो सकता है। गृह निर्माण की तरफ अग्रसर होंगे। मिथुन व तुला मित्र राशियां हैं जो लाभ प्रदान करेंगी। हरा रंग शुभ है।
मिथुन राशि
सूर्य व गुरु का गोचर शुभ फल देगा। राजनैतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए जाँब की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है।
कर्क राशि
करियर में उन्नति के संयोग बन रहे हैं।गृह निर्माण पर कार्य प्रारम्भ करेंगे। लाल रंग शुभ है। धन का आगमन होगा। तुला राशि का सहयोग ले सकते हैं।
सिंह राशि
सूर्य-गुरु का मीन में गोचर आर्थिक लाभ दे रहा है । स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। मीन आपकी सहायक राशि है।
कन्या राशि
व्यवसाय परिवर्तन में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। गणेश जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। तुला व मकर राशि से लाभ सम्भव है। जाँब में संघर्ष करना होगा।
तुला राशि
धन का व्यय होगा। स्वास्थ्य कारणों से यात्रा संभव है। धार्मिक यात्रा हो सकती है। हनुमानचालीसा का पाठ करें। कोई रुका सरकारी कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है।कर्क राशि का सहयोग लें।
वृश्चिक राशि
नौकरी में सफलता है। सिंह राशि के लोग आपके लिए हेल्पफुल हैं। नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। मित्रों से लाभ होगा। तिल दान करें।
धनु राशि
यह गोचर व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करवाएगा।धन के आगमन के संकेत हैं।पीला रंग शुभ है।कर्क व मेष राशि आपकी मित्र राशियां हैं जो आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं। मंदिर में दान करें।
मकर राशि
मीन राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। स्वास्थ्य सुख बेहतर नहीं है। शनिवार को तिल का दान करना श्रेयष्कर है। व्यवसाय में लाभ होगा।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी मानसिक चिंता में रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा । जाँब में कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे।पिता का आशीर्वाद लें। आसमानी रंग शुभ है। मेष राशि का सहयोग लें। विहंगों को जल व भोजन दें।
मीन राशि
नौकरी में सफलता मिलेगी। किसी से विवाद मत करें। पीला रंग शुभ है। कन्या राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। धार्मिक पुस्तक का दान करें। सूर्य व गुरु के बीज मंत्र का जप करें।
